{"_id":"6609fa50f22f7ed6f30e1b39","slug":"married-woman-found-hanging-four-named-on-murder-charges-amethi-news-c-96-1-brp1002-116113-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: फंदे से लटकी मिली विवाहिता, हत्या के आरोप में चार नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: फंदे से लटकी मिली विवाहिता, हत्या के आरोप में चार नामजद
Mon, 01 Apr 2024 05:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 01 Apr 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज इलाके में रविवार की भोर में एक विवाहिता की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली है। मृतका के भाई के आरोप है कि उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। उसकी पिटाई कर हत्या कर दी गई और लाश को फंदे पर लटका दिया गया है। मामले में बहन के पति, जेठ, सास सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। तिलोई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मोहनगंज क्षेत्र के पूरे हवलदार मजरे कोची गांव निवासी आफरीन बानो (28) पत्नी मोहम्मद इमरान की लाश रविवार भोर घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली। इसी थाना क्षेत्र के पूरे घीसाराय मजरे बेसरवा गांव निवासी मृतका का भाई इरफान अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे।
घटना को लेकर इरफान का कहना है कि पांच साल पूर्व अपनी बहन की शादी की थी। शादी में हैसियत के मुताबिक दान-दहेज दिया था, लेकिन फिर भी उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि उसकी बहन के खाते से ससुराल वालों ने 50 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। आरोप लगाया कि बहन को नशीली दवा दी जाती थी। उसकी पिटाई कर शव को लटकाने के बाद ससुराल वालों ने मायके पक्ष को सूचना दी, कि उसकी बहन ने फांसी लगा ली है।
विज्ञापन
बताया कि जब मौके पर पहुंचा तो उसने देखा कि उसकी बहन के शरीर पर चोट के निशान हैं। हत्या का आरोप लगाते हुए उसने बहन के पति इमरान, जेठ रिजवान, सास ताहिरा व ननद छोटी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
सीओ तिलोई अजय कुमार सिंह का कहना है कि मृतका के भाई के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
आफरीन से 10 दिन पूर्व भी हुई थी मारपीट
आफरीन को काफी समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों के मुताबिक, करीब 10 दिन पूर्व उसकी बहन को दहेज के लिए पीटा गया था। इसके बाद वह अपनी बहन को घर ले गया था। वह घर में रह रही थी। तभी कुछ रिश्तेदारों ने आकर समझाया। उसने पांच दिन पूर्व ही अपनी बहन को फिर से ससुराल भेजा था। जहां फिर से उसे प्रताड़ित किया गया और दहेज के लिए मौत के घाट उतार कर शव को फंदे पर लटका दिया गया। उसने पुलिस ने इंसाफ मांगा है।