फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, accused of murder

Amethi News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Fri, 03 May 2024 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 03 May 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, accused of murder
अमेठी। कोतवाली इलाके में बुधवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विवाहिता की ससुराल वाले फांसी लगाकर जान गवां देने की बात कह रहे हैं, जबकि मृतका के भाई का आरोप है कि उसकी बहन की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन


अमेठी कोतवाली इलाके के लोनियापुर गांव निवासी पैंतीस वर्षीय उर्मिला पत्नी डॉ. पवन कुमार की बुधवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के देवर व अन्य ससुरालीजनों ने बताया कि उर्मिला ने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी है। जबकि, मुंशीगंज थाना क्षेत्र के शारदन गांव से पहुंचे मृतका के भाई विनय कुमार ने गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन


आरोप है कि बुधवार की रात 10 बजे बहन से बात हुई थी। बृहस्पतिवार की भोर में उसके देवर ने फोन करके सूचना दी, कि बहन ने फांसी लगा ली है। सुबह मौके पर पहुंचा तो उसकी बहन की लाश तख्त पर रखी थी। मृतका के भाई ने सवाल उठाया कि छह फीट ऊपर लगे रोशनदान से कैसे कोई फांसी लगाकर आत्महत्या कर सकता है। कहा कि उसका जीजा शराब पीता था। कल भी उसने शराब पी। इसके बाद दोनों में विवाद हुआ। विवाद के बाद उसकी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी और आत्महत्या दिखाने के लिए शव को रोशनदान से लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। अमेठी इंस्पेक्टर कृष्ण मोहन सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राजदो मासूम बच्चों कर्तिक सात व उत्कर्ष एक साल को छोड़कर दुनिया से गुजर गई उर्मिला की मौत का राज पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। दोनों परिवारों के तर्क अलग-अलग हैं।

मृतका के देवर का कहना है कि उर्मिला अपने पति व बच्चों के साथ रात को अपने कमरे में थी। शाम को किसी के बीच कोई विवाद भी नहीं हुआ था। आधी रात को जब बेड से उर्मिला का छोटा बच्चा गिरा और रोने लगा, तब उसके पति की नींद खुली। उसने उर्मिला को फंदे पर लटका पाया। सभी लोग मौके पर पहुंचे। फिर मायके वालों को सूचना दी गई, जबकि मृतका का भाई सीधे तौर पर पति के ऊपर हत्या का आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed