फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Married woman burnt to death under suspicious circumstances

Amethi News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर मौत, केस दर्ज

Wed, 19 Feb 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 19 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Married woman burnt to death under suspicious circumstances
फुरसतगंज (अमेठी)। संदिग्ध हालात में एक विवाहिता की रविवार रात जलकर मौत हो गई। मायके वालों ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। पैनल से शव का पोस्टमार्टम करवाने के साथ केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन



मध्यप्रदेश के इंदौर मालवालिम गोटू की चाल निवासी नाथूलाल की पुत्री शिवानी बलवंत का विवाह 26 जनवरी 2020 को जायस कोतवाली क्षेत्र के लालगंज मोहना गांव निवासी सर्वजीत संग हुआ था। विवाह के बाद बीएसएफ में सैनिक पद पर कार्यरत सर्वजीत पर दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप लगता रहा। सोमवार रात संदिग्ध हालात में शिवानी की जलकर मौत हो गई। बेटी की मौत के बाद पहुंचे पिता नाथूलाल ने पति सर्वजीत पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


पिता का आरोप है कि 15 लाख रुपये दहेज के लिए सर्वजीत शिवानी को लगातार प्रताड़ित कर रहा था। 16 फरवरी को हत्या करने की धमकी भी दी थी। शिवानी ने फोन कर पिता को मामले की जानकारी भी दी थी। आरोप है कि रात में ही सर्वजीत ने पेट्रोल डाल कर शिवानी को जला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर सर्वजीत को हिरासत में लिया गया है। पैनल से वीडियोग्राफी में पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। मामले की जांच सीओ स्तर से होगी। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।



प्रेम विवाह के बाद ससुराल में रह रही थी शिवानी
मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली शिवानी ने चार साल पहले मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले सर्वजीत के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद शिवानी और सर्वजीत लालगंज गांव में रहने लगे थे। शिवानी के भाई कपिल की ससुराल भी इसी गांव में है। शादी के बाद सर्वजीत ने यहां जमीन खरीदकर अपना मकान बना लिया था। जहां वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ रह रहा था।




बीएसएफ जवान है आरोपी, छुट्टी पर आया था घर
सर्वजीत बीएसएफ में नौकरी करता है। जवान पद पर उसकी वर्तमान तैनाती मणिपुर में है। सूत्रों की बातों पर यकीन करें दो फरवरी को सर्वजीत छुट्टी पर घर आया था। रविवार को संदिग्ध हालात में शिवानी की जलकर मौत हो गई।



तीन साल का बेटा हुआ अनाथ
संदिग्ध हालात में शिवानी की मौत और सर्वजीत के हिरासत में होने से साढ़े तीन साल के बेटे वीर का रो- रोकर बुरा हाल है। नानी संग अन्य रिश्तेदार उसे चुप कराने की कोशिश करते रहे, लेकिन मां को याद कर उसके आंसू नहीं थम रहे थे। शिवानी की मौत से ग्रामीण व रिश्तेदारों संग परिजनों में गम व आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed