{"_id":"61ad03d7dc09417923676c47","slug":"marriage-returned-to-markets-amethi-news-lko607591054","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी-विवाह से बाजारों में लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी-विवाह से बाजारों में लौटी रौनक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संग्रामपुर (अमेठी)। बीते नवंबर माह से लगन का सीजन शुरू हो गया है। कोरोना काल के चलते दो वर्षों तक शादी-विवाह के काम-धंधों से जुड़े लोगों का काफी नुकसान का सामना करना पड़ा। कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम जाने से बाजार में अब तेजी आ गयी है। व्यवसाइयों की उम्मीदों को पंख लग गए हैं। कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सराफा बाजार में रौनक है। शादी-बारात और मांगलिक कार्यक्रमों पर लगी बंदिशें हटने से व्यापारियों में खुशी है। बाजार में रौनक लौट आई है। फर्नीचरों की दुकानों पर बेड, सोफा, सिंगारदानी के अलावा अन्य सामग्री की खरीदारी तेज हो गई है। प्रतिष्ठानों में बेटी व दामाद को दिए जाने वाले एक से बढ़कर एक आइटम लगे हैं। नवंबर-दिसंबर महीने में चल रही लगने से हलवाई की मांग बढ़ गई है। बारातियों की आवभगत को अच्छे भोजन के लिए अच्छे से अच्छे कारीगरों की तलाश में लोग लगे हुए हैं।
चेन और अंगूठी की ज्यादा डिमांड
सराफ अजीत सोनी ने बताया कि शादी विवाह और मांगलिक काम शुरू होने से जेवरों की बिक्री बढ़ी है। कोई ब्रांडेड तो कोई वजनी आभूषण खरीद रहा है। जिनके पास पैसे कम हैं वे हलके जेवर खरीद कर अपना काम चला रहे हैं। पर लोगों की ज्यादा डिमांड वजन कम और दिखने में भारी और अच्छे दिखने की मांग है। अंगूठी और चेन की ज्यादा डिमांड आ रही है।
ब्लेजर और शेरवानी की मांग
कपड़ा व्यवसायी अनुपम मिश्र ने बताया कि शादी ब्याह के लिए लोग कुर्ता-पैजामा, कोट-पैंट व ब्लेजर तथा अन्य परिधान पहनने पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। सहालग के चलते इस बार ज्यादा बिक्री हो रही है। रेडीमेड कपड़ों की खरीदारी ज्यादा हो रही।
विज्ञापन
बेड सेट और सोफा की बिक्री बढ़ी
फर्नीचर व्यवसायी जगनारायण विश्कर्मा ने बताया कि लॉकडाउन खत्म हो जाने व महामारी की रफ्तार थम जाने से शादियां पूर्व की भांति हो रही हैं। महामारी के चलते पिछले दो वर्ष से काम पूरी तरह बंद रहा। इस बार व्यवसाय अच्छा चल रहा है लगन जब से शुरू है बेड, सोफा, शृंगार दानी की धड़ाधड़ बिक्री हो रही है।
बाहर से कारीगर बुला रहे
शादी विवाह में खाना बनाने वाले नन्हे गुप्ता ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बाद शादी-विवाह में अब रौनक लौट आई है। इस लग्न में महंगे ऑर्डर मिले हैं। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष नवंबर-दिसंबर महीने में कुछ ज्यादा ही शादी-विवाह हो रहे हैं। इसके चलते कई बुकिंग वापस करनी पड़ी। लोगों की डिमांड भी अच्छे कारीगरों की है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस बार साउथ और गुजराती खाने की मांग बढ़ रही है जिसके चलते बाहर से कारीगर बुलाना पड़ रहा है।