{"_id":"5f7f49268ebc3e9bae32b8c1","slug":"manrega-amethi-news-lko544245153","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो रोजगार सेवकों पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो रोजगार सेवकों पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। मनरेगा योजना के तहत तालाब खोदाई में मिली गड़बड़ी व जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सीडीओ ने दो रोजगार सेवकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति के साथ बीडीओ से जवाब तलब किया है। सीडीओ की कार्रवाई से विकास विभाग में हड़कंप मचा है।
कोविड-19 के दौरान लोगों की आर्थिक परेशानी दूर करने के लिए ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्य कराए जा रहे है। विकास कार्यों के साथ रोजगार सृजन की हकीकत परखने के लिए 30 सितंबर को सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने जामो ब्लॉक के टिकरा व नदियावां के बसायतपुर में संचालित तालाब खोदाई का औचक निरीक्षण किया था।
इस दौरान मिली कमियों से नाराज सीडीओ ने उपायुक्त श्रम एवं रोजगार को विस्तृत जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था। उपायुक्त की जांच में दोनों तालाब खोदाई में मनरेगा गाइड लाइन की अवहेलना समेत अन्य गड़बड़ी की पुष्टि हुई। रिपोर्ट मिलने के बाद सीडीओ ने टिकरा व नदियावां गांव के रोजगार सेवकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति करने के साथ बीडीओ जामो से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
सीडीओ ने मनरेगा योजना के तहत विकास कार्य समय से पूरा करने के साथ लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस सृजित करने का निर्देश दिया है। सीडीओ ने मनरेगा योजना की गाइड लाइन का पालन नहीं करने तथा गड़बड़ी की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है।