फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Manoj muntashir has been awarded with national film award at delhi

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजे गए मनोज मुंतशिर

Fri, 30 Sep 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Manoj muntashir has been awarded with national film award at delhi
37 : गौरीगंज : राष्ट्रपति के हाथ राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त करते मनोज मुंतशिर । -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। बॉलीवुड के चर्चित गीतकार मनोज मुंतशिर को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। मनोज को यह पुरस्कार फिल्म बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के जीवन पर बनी फिल्म साइना में लिखे उनके गीत ‘मैं परिंदा क्यूं बनूं’ के लिए दिया गया है। अमेठी के लाल को राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कृत होने पर अमेठी के लोग भी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

गौरीगंज शहर के वार्ड संख्या 16 निवासी मनोज मुंतशिर एक जाना पहचाना नाम हैं। वे अपने गीत और अपने यू-ट्यूब वीडियोज के माध्यम से अपनी बात को अच्छे तरीके से लोगों तक पहुंचा रहे हैं। मनोज मुंतशिर एक राष्ट्रवादी गीतकार, कवि और लेखक के रूप में प्रसिद्ध हैं। गीतकार होने के साथ वो कवि और पटकथा लेखक भी हैं। उन्होंने कई लोकप्रिय हिंदी फिल्मी गाने लिखे हैं। मनोज की शुरुआती पढ़ाई एचएएल स्कूल कोरवा में हुई। 1999 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद नौकरी की तलाश में मुंबई गए और कौन बनेगा करोड़पति के लिए डायलॉग लेखन का मौका मिला तो कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन

इन गीतों ने मचाया धमाल
मुंतशिर ने कई हिंदी फिल्म गीतों के लिए गीत लिखे हैं। इनमें एक विलेन फिल्म का ‘गलियां’, रुस्तम फिल्म का ‘तेरे संग यारा’, एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म का ‘कौन तुझे’ और जीनियस फिल्म का दिल मेरी न सुने शामिल हैं। फिर भी तुमको चाहूंगा (2017) के लिए उनके गीत (ऐसा गीत जिसे आधिकारिक रिलीज से पहले अनौपचारिक संस्करणों में चार मिलियन से अधिक बार देखा गया था) 2001 में उनकी पत्नी के लिए लिखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जता चुके नाराजगी
2019 में फिल्म केसरी के लिए लिखा उनका गीत तेरी मिट्टी मेें मिल जावां.. को सर्वश्रेष्ठ गीत के लिए 2020 के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। बाद में यह पुरस्कार नहीं मिलने पर उन्होंने अपनी नाराजगी ट्वीट के जरिए जाहिर की थी। वे यश भारती पुरस्कार, आईफा पुरस्कार और रेडियो मिर्ची संगीत पुरस्कार सम्मानों से नवाजे जा चुके हैं। उन्होंने एक किताब लिखी है जिसका नाम है मेरी फितरत है मस्ताना जो 2019 में प्रकाशित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed