{"_id":"6063574d8ebc3e8d1c768323","slug":"man-drowned-in-attempt-to-save-life-of-sister-and-wife-amethi-news-lko5718721194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी व बहन को बचाने की कोशिश में युवक नदी में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी व बहन को बचाने की कोशिश में युवक नदी में डूबा
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी) अयोध्या से मोहिद्दीनपुर गांव स्थित मजार दर्शन करने आई ननद व भाभी गोमती नदी में नहाने के दौरान डूबने लगीं।
पत्नी व बहन को डूबते देख युवक ने नदी में युवक छलांग लगा दीं और खुद भी डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों महिलाओं को तो बचा लिया लेकिन युवक को जब तक निकाल पाते उसकी मौत हो गई।
अयोध्या निवासी शहबान अपनी पत्नी रहीमुन्ननिशा व बहन के साथ रविवार को मोहिद्दीनपुर गांव स्थित अब्दुल समदशाह की मजार पर माथा टेकने आया था। माथा टेकने से पहले दोनों महिलाएं गोमती नदी में स्नान करने के लिए उतर गईं। इसी दौरान वे नदी में डूबने लगीं। पत्नी व बहन को बचाने के लिए शहबान ने भी गोमती में छलांग लगा दी।
नदी में बहाव तेज होने के कारण शहबान भी डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए तीनों को बचाने की कोशिश शुरू की।
कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने दोनों महिलाओं को सुरक्षित निकला लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जब तक शहबान को बाहर निकाल पाती उसकी मौत हो गई थी। सत्थिन चौकी प्रभारी प्रेमचंद ने बताया कि परिवार की मांग पर शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया है।