{"_id":"613cd3c18ebc3e21305b6cd9","slug":"man-divorced-his-wife-due-to-dowry-amethi-news-lko5950895182","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दिया तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुसाफिरखाना (अमेठी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के खौदिया गांव में तलाक देने का प्रकरण सामने आया है। महिला ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति पर तलाक देने व दूसरी शादी करने तथा मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। रविवार को थाने पहुंची पीड़िता ने तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के पूरे काजिम गांव निवासी नाजबानो की शादी हडगड़वा मजरे खौदिया गांव निवासी रहीम के साथ 17 जुलाई 2018 को हुई थी। शादी के बाद से ही पति के साथ सुसरालीजन दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि 28 अगस्त को मारपीट की तो पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने मायके वालों को दी।
मायके वालों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद ससुरालीजनों की प्रताड़ना और बढ़ गई। इसी बीच पति ने परिवार की सहमति से दूसरी लड़की से निकाह कर लिया। मामले की जानकारी होने पर नाजबानो ने विरोध किया तो पति ने तीन बार तलाक बोलकर उसके साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। तलाक के बाद पीड़िता लगातार लोगों से मदद की गुहार लगा रही है।
विज्ञापन
आपस में मामले का हल नहीं निकलने पर पीड़िता मुसाफिरखाना थाने पहुंचकर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा ने बताया कि पति को बुलाते हुए पूरे प्रकरण की जांच हल्का उपनिरीक्षक को सौंपी गई है। तलाक देने व दूसरी शादी की पुष्टि होने पर केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।