फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   man and cattle burnt in fire

आग बुझाने में गृहस्वामी व मवेशी झुलसे

Tue, 16 Mar 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
man and cattle burnt in fire
जामो (अमेठी)। स्थानीय थाने केे पूरे मेड़ई मजरे सिरखिरी में सोमवार रात शॉर्ट सर्किट से छप्पर के मकान व पशुशाला में आग लग गई। ग्रामीणों व फायर कर्मियों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग पर काबू पाने के दौरान गृहस्वामी व एक मवेशी भी झुलस गए।
विज्ञापन

जामो थाने के पूरे मेडई मजरे सिरखिरी गांव में राम मिलन ओझा सोमवार को परिवार के साथ पड़ोस के गांव निमंत्रण पर गए थे। इसी बीच मकान में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना राममिलन व फायर बिग्रेड को दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे राममिलन ग्रामीणों व फायर कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे गए। इस दौरान राममिलन व एक मवेशी आग की चपेट में आने से झुलस गए। साथ ही बाइक व साइकिल समेत पूरी गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग पर काबू पाने के बाद ग्रामीणों ने राममिलन को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना पर गांव पहुंचे राजस्व कर्मियों ने नुकसान का आकलन कर अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। एसडीएम संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि जल्द ही पीड़ित को अनुमन्य सरकारी आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed