{"_id":"6154adf88ebc3e0a28379bf9","slug":"make-women-self-reliant-by-producing-moonj-amethi-news-lko597861580","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूंज उत्पादन कर महिलाएं बनें आत्मनिर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूंज उत्पादन कर महिलाएं बनें आत्मनिर्भर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन्हौना (अमेठी)। मूंज उत्पादन कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं। शासन की ओर से ऐसी कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिसे अपनाकर महिलाएं स्वयं के साथ परिवार के पालन पोषण की जिम्मेदारी आसानी से निभा सकती हैं।
यह जानकारी उपायुक्त उद्योग राजीव कुमार पाठक ने दी। वह सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र के राजा फत्तेपुर कस्बे में आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में हिस्सेदारी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि महिलाएं समूह बनाकर रोजगार की शुरुआत कर सकती हैं। सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कई बड़े काम कर रही है।
योजना के तहत मूंज से डलिया, मिठाई के डिब्बे, गिफ्ट पैकिंग के डिब्बे व पूजा की टोकरी आदि बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार इस कार्य से जुड़े समूहों को पांच से लेकर पच्चीस 25 लाख तक की आर्थिक सहायता भी मुहैया कराएगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र में संचालित जय गुरुदेव स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सरकारी स्तर पर किसी भी तरह की सहायता न मिल पाने की शिकायत कही। उपायुक्त ने अति शीघ्र समूह को सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया।