फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Major 13 to assume responsibility as Administrator starting today.

Amethi News: 13 प्रमुख आज से प्रशासक के रूप में संभालेंगे जिम्मेदारी

Mon, 20 Jul 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 20 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Major 13 to assume responsibility as Administrator starting today.
अमेठी सिटी। पंचायत चुनाव में विलंब के चलते जिले के सभी 13 विकास खंडों के ब्लॉक प्रमुख सोमवार से प्रशासक के रूप में कार्यभार संभालेंगे। रविवार को उनका कार्यकाल समाप्त हो गया। इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष और ग्राम प्रधानों को भी प्रशासक नियुक्त किया जा चुका है।
विज्ञापन



जिले की 682 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 25 मई को पूरा होने के बाद 26 मई से उन्हें प्रशासक बनाया गया था। जिन सात ग्राम पंचायतों में प्रधान का पद रिक्त है, वहां एडीओ पंचायत को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होने से पहले 10 जुलाई को शासन ने उन्हें भी प्रशासक नामित कर दिया था।
विज्ञापन


प्रशासक के रूप में ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान और जिला पंचायत अध्यक्ष नियमित तथा पूर्व से स्वीकृत विकास कार्यों की निगरानी और संचालन कर सकेंगे। हालांकि उन्हें नीतिगत निर्णय लेने का अधिकार नहीं होगा। नए विकास कार्य शुरू कराने के लिए ग्राम पंचायतों के प्रशासकों को जिलाधिकारी से अनुमोदन लेना होगा। जिला पंचायत से जुड़े प्रस्ताव जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज त्यागी ने बताया कि कार्यकाल पूरा कर चुके सभी ब्लॉक प्रमुख सोमवार से प्रशासक के रूप में दायित्व निभाएंगे। विकास कार्यों का संचालन निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed