फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   magistrate got training

प्रविष्टि अंकन में प्रशिक्षित हुए नामित मजिस्ट्रेट

Sat, 03 Apr 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
magistrate got training
गौरीगंज (अमेठी)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सकुशल संपन्न कराने की कोशिश में जुटा जिला प्रशासन इन दिनों कार्मिकों को प्रशिक्षित करने में जुटा है।
विज्ञापन

शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नामित जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनरों ने अफसरों को आयोग के निर्देश व मतदान से जुड़ी उनकी जिम्मेदारी समझाते हुए भ्रमणशील रहकर आदर्श आचार संहिता का पालन कराने का निर्देश दिया।
आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के दौरान नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ डीएम अरुण कुमार के निर्देश पर कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। शनिवार को नामित 13 जोनल व 98 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ आरक्षित मजिस्ट्रेटों को कलेक्ट्रेट सभागर में दो पालियों में प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर अजय सिंह व एएओ आशुतोष मिश्र ने मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सुविधाओं की जांच करने के साथ ही सूचना संकलन के लिए आरओ व एआरओ, पुलिस कर्मी के नंबर संकलित करने, मतदान के दिन आवश्यक अभिलेखों के साथ ही मतदान प्रक्रिया व आयोग के निर्देशों को विस्तार से समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मतदान के दिन सूचना संकलित कर प्रेषित करने, भ्रमण के दौरान अभिलेखों में अंकन प्रविष्टि करने, सील्ड मतपेटिकाओं को मतगणना स्थल तक पहुंचाने समेत अन्य जिम्मेदारी बताते हुए अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर आदर्श आचार संहिता का पालन तथा निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न कराने को कहा गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीडीओ पीके पांडेय ने मजिस्ट्रेटों को मतदान स्थल पर अपरिहार्य स्थिति उत्पन्न होने की दशा में त्वरित निराकरण करते हुए अफसरों को सूचना देने, निर्वाचन सामग्री में त्रुटि या खराब होने पर किट पीठासीन को मुहैया कराने के साथ ही मतदान प्रक्रिया की नियमित निगरानी का निर्देश दिया। डीडीओ ने मतदान प्रक्रिया प्रभावित होने तथा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed