{"_id":"642c719ea22ca16ff8042c94","slug":"lucknow-training-amethi-amethi-news-c-13-1-165976-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: लखनऊ में प्रशिक्षित किए जाएंगे नौ ग्राम प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: लखनऊ में प्रशिक्षित किए जाएंगे नौ ग्राम प्रधान
Wed, 05 Apr 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। शासन ने पंचायतों के सतत विकास लक्ष्य व स्वयं के आय का स्रोत बढ़ाने के लिए ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है। शतत् विकास लक्ष्य के लिए पांच तो आय का स्रोत बढ़ाने के लिए चार ग्राम प्रधानों को चिन्हित किया गया है।
जिला समन्वयक राष्ट्रीय ग्राम स्वारोजगार सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि ग्रामों के सतत विकास के लिए जगदीशपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढुडेरिया के प्रधान राज बहादुर, भादर के मंगरा ग्राम प्रधान मो. इमरान, शाहगढ़ के लोहंगपुर के प्रधान शिवदर्शन यादव, सिंहपुर के टेढ़ई के प्रधान गौरव श्रीवास्तव तथा तिलोई ब्लॉक की ग्राम पंचायत अहुरी के प्रधान वीरभान सिंह को प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया है।
इसी तरह ग्राम पंचायत के स्वयं का आय का स्रोत बढ़ाने के लिए अमेठी ब्लॉक की ग्राम पंचायत डेहरा के प्रधान अरविंद शुक्ल, बहादुरपुर की ग्राम पंचायत जमालपुर रामपुर के प्रधान देशराज भारती, मुसाफिरखाना की कस्थुनी पूरब के प्रधान जयकरन तथा भादर के नरहरपुर के प्रधान धनंजय यादव चयनित किए गए हैं। यह चारों ग्राम पंचायत जिले की मॉडल ग्राम पंचायत के रूप में पूर्व से ही चयनित हैं।
विज्ञापन
बता दें कि पंचायत विभाग राष्ट्रीय ग्राम स्वरोजगार अभियान के तहत ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन में जन सेवा केंद्रों का संचालन कराया जा रहा है। 32 पंचायत भवनों का निर्माण कराया गया है। जिला मुख्यालय पर जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर की स्थापना कराई गई है।
डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने बताया कि मॉडल गांव के रूप में चयनित चारों ग्रामों के प्रधानों को स्वयं के आय का स्रोत बढ़ाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। कहा कि सोलर एनर्जी लाइट व बेहतर पेयजल प्रबंधन व परिसंपत्ति बनाए जाने का तरीका बताया जाएगा।