फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Loksabha Election 2024: Amethi Congress candidate will be declared soon.

Amethi: अमेठी में हलचल तेज, राहुल गांधी के न लड़ने पर सोनिया गांधी के सांसद प्रतिनिधि भी आ सकते हैं मैदान में

Wed, 01 May 2024 01:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 01 May 2024 01:17 PM IST
सार

अमेठी में हलचल तेज हो गई है। बैठकों का दौर शुरू हो गया है। सोनिया गांधी के सांसद प्रतिनिधि क्षेत्र में पहुंच गए हैं। कहा जा रहा है कि वह खुद भी अमेठी से उम्मीदवार हो सकते हैं।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: Amethi Congress candidate will be declared soon.
राहुल गांधी। - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा जल्द ही हो सकती है। जिले में कांग्रेस कैंप में हलचल तेज हो गई है। सोनिया गांधी के सांसद प्रतिनिधि और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव किशोरी लाल शर्मा अमेठी पहुंच गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि प्रत्याशी के नाम का एलान आज ही हो जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


बैठकों का दौर शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव न लड़ने की स्थिति में किशोरी लाल शर्मा भी इस सीट से उम्मीदवार हो सकते हैं। हालांकि, कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी को चुनाव लड़ाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की तरफ से पिछली बार की विजेता सांसद स्मृति ईरानी इस बार भी मैदान में हैं और राहुल गांधी पर जोरदार हमले भी कर रही हैं। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी की सीट रायबरेली से चुनाव लड़ सकते हैं।


दोनों ही सीटों पर पांचवे चरण में मतदान होना है जिसके लिए नामांकन की अंतिम तारीख 3 मई है। 

इससे पहले, अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी को लेकर निर्णय न होने से कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धैर्य जवाब दे गया। दावेदार के नाम को लेकर चल रही उलझन के बीच मंगलवार की शाम को कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।

कांग्रेसी 'अमेठी मांगे गांधी परिवार, राहुल गांधी या प्रियंका गांधी' का नारा लगा रहे थे। धरना दे रहे लोगों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, प्रदेश महासचिव योगेंद्र मिश्र सहित अन्य कांग्रेसी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed