फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   loco pilot died on the way to kanpur through intercity

इंटरसिटी लेकर कानपुर जा रहे लोको पायलट की अचानक मौत

Fri, 24 Jun 2022 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
loco pilot died on the way to kanpur through intercity
02 : जायस : चालक के बीमार होने के बाद कासिमपुर हाल्ट पर खड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस। -संवाद - फोटो : AMETHI
जायस (अमेठी)। प्रतापगढ़ से कानपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के लोको पायलट की शुक्रवार को अचानक मौत हो गई। लोको पायलट की तबीयत तब बिगड़ी जब वे कासिमपुर हाल्ट के पास ट्रेन का प्रेशर पाइप ठीक कर रहे थे। साथ में मौजूद सहायक लोको पायलट ने मामले की सूचना जायस स्टेशन अधीक्षक को देते हुए एंबुलेंस की मदद से चालक को सीएचसी पहुंचाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रायबरेली से दूसरे लोको पायलट को बुलाकर ट्रेन को करीब सवा घंटे के बाद मौके से गंत्वय के लिए रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन पर सवार यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के परशुरामपुर निवासी गिरीश चंद्र शर्मा (54) लोको पायलट पद पर प्रतापगढ़ में कार्यरत हैं। शुक्रवार भोर 4.25 बजे चालक गिरीश सह लोको पायलट योगेश कुमार व गार्ड केके त्रिपाठी के साथ कानपुर के लिए रवाना हुए। सुबह 5.55 बजे ट्रेन कासिमपुर हाल्ट पर ठहराव के बाद रवाना ही हुई थी कि अचानक प्रेशर पाइप फट गया। प्रेशर पाइप फटने से ट्रेन में कंप्रेशर नहीं बना तो चालक गिरीश व सह लोको चालक योगेश पाइप सही करने मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

प्रेशर पाइप सही करते समय अचानक गिरीश गश खाकर गिर गए। गिरीश के बेहोश होते ही मौजूद योगेश ने मामले की जानकारी वॉकी-टॉकी के माध्यम से स्टेशन अधीक्षक जायस को दी। चालक के बेहोश होने की सूचना पर पहुंचे गेटमैन प्रेमशंकर व सह चालक ने मौजूद यात्रियों की मदद से चालक को एंबुलेंस से सीएचसी फुरसतगंज पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चालक की मौत की सूचना विभाग में सार्वजनिक हुई तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्टेशन अधीक्षक ने अफसरों को पूरी घटना से अवगत कराते हुए दूसरे लोको पायलट की मांग की। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर रायबरेली में कार्यरत लोको पायलट विकास कुमार को मौके पर भेजकर ट्रेन को गंत्वय पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई। ड्यूटी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे लोको पायलट विकास कुमार सह लोको पायलट योगेश कुमार व गार्ड केके त्रिपाठी के साथ 7.15 बजे मौके से इंटरसिटी को लेकर जायस स्टेशन पहुंचे। जायस स्टेशन पर 7.19 बजे पहुंची इंटरसिटी एक्सप्रेस लिखा-पड़ी के बाद 7.30 बजे गंत्वय के लिए रवाना की गई। इस दौरान ट्रेन में मौजूद यात्री गर्मी से परेशान रहे तो समय से ड्यूटी पहुंचने के लिए यात्रियों में आपाधापी मची रही।
परिवार में मचा कोहराम
लोको पायलट गिरीश शर्मा प्रतापगढ़ के परशुरामपुर गांव के रहने वाले थे। गिरीश कुमार के परिवार में पत्नी ममता शर्मा व अविवाहित पुत्र सौरभ व शुभम हैं। गिरीश की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा है। दोनों पुत्र व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

मेमो पर कराया गया पोस्टमॉर्टम
लोको पायलट की मौत की सूचना पर पहुंचे फुरसतगंज एसओ मनोज सोनकर ने अस्पताल के मेमो व विभागीय अफसरों की मौजूदगी में पंचायतनामा भर कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मेमो के आधार पर पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed