{"_id":"61cf41a6c9b1da56050bf2b9","slug":"lock-hanging-on-paddy-purchasing-centers-farmers-are-in-trouble-amethi-news-lko611397881","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान क्रय केंद्रों पर लटका ताला, किसान बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान क्रय केंद्रों पर लटका ताला, किसान बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। सरकारी दर पर धान बेचने में पहले से ही किसानों को तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में शुक्रवार से विपणन शाखा के सभी क्रय केंद्र प्रभारी बेमियादी हड़ताल पर चले गए। केंद्र प्रभारियों के हड़ताल पर जाने से विपणन के सभी 20 क्रय केंद्रों पर ताला लटक गया है। प्रभारियों के हड़ताल पर जाने व क्रय केंद्र पर ताला बंद होने से किसानों की उपज की खरीद ठप हो गई। शुक्रवार को धान खरीद नहीं होने से कई केंद्रों पर किसानों में आक्रोश दिखा।
जिले में किसानों को फसल समर्थन मूल्य योजना का लाभ देने के लिए विपणन शाखा के 20, पीसीएफ के 27, यूपीएसएस के सात, मंडी समिति व एफसीआई के दो-दो, यूपीपीसीयू के आठ तथा लक्ष्मी एग्रो कॉप के तीन समेत कुल 69 क्रय केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों पर एक नवंबर से धान खरीद चल रही है।
ऑनलाइन व ऑफलाइन टोकन सिस्टम के चलते पिछले दिनों क्रय केंद्रों पर खरीद प्रभावित हो रही है तो क्रय केंद्र प्रभारियों व किसानों के बीच लगातार कहासुनी हो रही है। किसानों की तकरार व अफसरों की कार्रवाई से नाराज विपणन शाखा के सभी 20 क्रय केंद्र प्रभारियों ने शुक्रवार से कार्य बहिष्कार करते हुए क्रय केंद्रों पर ताला बंद कर दिया।
विज्ञापन
एक साथ जिले के 20 क्रय केंद्रों पर ताला बंद होने से मौजूद ठंड में तौल का इंतजार कर रहे किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। कई क्रय केंद्रों पर आक्रोशित किसानों ने हंगामा भी किया। क्रय नीति व क्रय केंद्रों प्रभारियों के बीच तकरार का खामियाजा किसानों को भुगतना होगा।
मंडी परिषद व एफसीआई के केंद्र भी बंद
जायस (अमेठी)। विपणन शाखा के केंद्र प्रभारियों की हड़ताल की जानकारी होने के बाद जायस में संचालित मंडी परिषद व एफआईसी केंद्र प्रभारियों ने भी शुक्रवार को खरीद बंद कर दी। विपणन शाखा के क्रय केंद्रों के अलावा एफसीआई व मंडी परिषद के केंद्रों पर खरीद नहीं होने से किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों के हंगामे की सूचना पर डिप्टी आरएमओ ने दोनों क्रय केंद्र प्रभारियों को खरीद शुरू करने का निर्देश देते हुए नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। (संवाद)
क्रय केंद्र पहुंच कर निराश हुए किसान
जायस (अमेठी)। बहादुरपुर के किसान सुरेश सिंह ने बताया कि आज मुझे मंडी समिति क्रय केंद्र का ऑनलाइन टोकन मिला था। जब मैं यहां पर अपनी ट्रॉली लेकर पहुंचा तो पता चला कि आज धान खरीद नहीं होगी। इश्तियाक ने बताया कि बड़ी मुश्किल से किसी तरह आज का टोकन एफसीआई क्रय केंद्र का मिला था। यहां आने पर केंद्र प्रभारी ने बताया कि आज हड़ताल है तौल नहीं होगी। मो. याकूब ने बताया कि मुझे आज का टोकन क्रय केंद्र विपणन शाखा प्रथम का मिला था। यहां के प्रभारी हड़ताल पर चले गए। अब फिर से टोकन के लिए भटकना पड़ेगा। यूनुस ने कहा कि सप्ताह भर से ऑनलाइन, ऑफलाइन टोकन के लिए परेशान किया जा रहा था। आज जब क्रय केंद्र विपणन शाखा का टोकन मिला तो हड़ताल शुरू हो गई। (संवाद)
केंद्र प्रभारियों ने सौंपा ज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। धान खरीद में नित नए प्रयोग के कारण किसान व केंद्र प्रभारियों में तकरार हो रही है। खरीद प्रभावित होने पर अफसरों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। धान खरीद के दौरान लगातार मानसिक उत्पीड़न झेलने की बात कहते हुए क्रय केंद्र प्रभारी शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन पर उतर आए। केंद्र प्रभारियों ने शहर स्थित डिप्टी आरएमओ कार्यालय में प्रदर्शन किया। क्रय केंद्र प्रभारियों के विरोध प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे डिप्टी आरएमओ संतोष कुमार द्विवेदी ने उनकी बात सुनकर उन्हें शांत कराया। क्रय केंद्र प्रभारियों ने डीएम व आयुक्त को संबोधित ज्ञापन भी उन्हें सौंपा।
ज्ञापन में खरीद में टोकन सिस्टम समाप्त करने, राइस मिलों को धान प्रेषित करने में ऑनलाइन व्यवस्था समाप्त करने, भंडारण क्षमता तय करने, कोविड संक्रमण को देखते हुए प्वाइंट ऑफ परचेज मशीन से खरीद व्यवस्था समाप्त करने, केंद्र प्रभारियों को बूस्टर डोज लगवाने के साथ खरीद के दौरान केंद्र पर सुरक्षा का प्रबंध कराने की मांग की है। इस मौके पर राजकुमार सिंह, अमित वर्मा, अनिल साहू, सत्य प्रकाश राय, प्रमोद कुमार यादव, मंजुला सिंह, मनोज कुमार त्रिपाठी, किसलय मिश्र व अर्चना सिंह समेत बड़ी संख्या में क्रय केंद्र प्रभारी मौजूद रहे। (संवाद)