फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Lock hanging at most paddy purchasing centers on the first day

पहले दिन अधिकांश धान क्रय केंद्रों पर लटका रहा ताला

Mon, 01 Nov 2021 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Lock hanging at most paddy purchasing centers on the first day
23 : जामो : कस्बा स्थित क्रय केंद्र पर पसरा सन्नाटा। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। फसल समर्थन मूल्य के तहत सोमवार से धान की खरीद शुरू करने का निर्देश जिले में पहले ही दिन धड़ाम हो गया। विपणन शाखा छोड़ अन्य एजेंसियों के तकरीबन केंद्रों पर ताला बंद रहा। जो क्रय केंद्र खुले भी मिले वहां मूलभूत सुविधाओं की कमी रही। पहले दिन किसी भी क्रय केंद्र पर बोहनी तक नहीं हुई।
विज्ञापन

शासन ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में फसल समर्थन मूल्य योजना के तहत पांच एजेंसी के 56 क्रय केंद्रों पर सोमवार से खरीद शुरू करने का निर्देश पहले ही दिन फ्लॉप हो गया। 1.25 एमटी धान खरीद करने की जिम्मेदारी विपणन शाखा, पीसीएफ, यूपीएसएस, मंडी समिति और भारतीय खाद्य निगम को दी गई है।
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर प्वांइट ऑफ परचेज मशीन के साथ इलेक्ट्रॉनिक कांटे, छन्ना, पंखा के साथ छाया, पेयजल व प्रसाधन की व्यवस्था कर नियमानुसार व्यवस्था करते हुए पंजीकृत किसानों से टोकन सिस्टम से सोमवार से खरीद शुरू करने का निर्देश दिया गया था। निर्देशों के बावजूद सोमवार को विपणन शाखा के क्रय केंद्रों को छोड़ कर अन्य एजेंसी के क्रय केंद्रों पर ताला बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां क्रय केंद्र खुले भी थे वहां पर मूलभूत सुविधाएं नदारद थीं। पहले दिन एक भी क्रय केंद्र पर धान बेचने कोई किसान नहीं पहुंचा। किसानों के नहीं आने से किसी भी क्रय केंद्र पर बोहनी नहीं हुई। अक्तूबर माह में बरसात होने से प्रभावित धान फसल की कटाई न होने से क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं होने के बात कही जा रही है।
केंद्र पर नहीं आए किसान
शहर के असैदापुर स्थित विपणन शाखा के क्रय केंद्र पर सोमवार को एसएमआई प्रमोद यादव किसानों का इंतजार करते दिखे। क्रय केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा समेत अन्य प्रबंध मौजूद रहे लेकिन केंद्र परिसर गड्ढों में तब्दील दिखा। एसएमआई ने बताया कि केंद्र पर बिक्री के लिए 356 किसानों ने अब तक पंजीयन कराया है। पंजीकृत किसानों में 68 को टोकन जारी किया जा चुका है। किसानों से संपर्क कर धान खरीद शुरू करने की कोशिश की जा रही है। (संवाद)
बंद रहा क्रय केंद्र
संग्रामपुर। पीसीएफ एजेंसी की ओर से राजापुर अमेरुवा में क्रय केंद्र बनाया गया है। क्रय केंद्र पर नियमानुसार सुविधा व बोरों का प्रबंध करते हुए पंजीकृत किसानों को टोकन भी जारी किया गया है। सोमवार को क्रय केंद्र पर ताला बंद रहा। केंद्र प्रभारी रामचंद्र मौर्य ने बताया कि केंद्र पर खरीद शुरू करने की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। संगठन के आह्वान पर मांगें पूरी कराने के लिए धरने में शामिल होने से केंद्र नहीं खुल सका है। धरना समाप्त होते ही नियमित केंद्र खोलकर किसानों से धान खरीद की जाएगी। (संवाद)
पसरा रहा सन्नाटा
अमेठी। शहर स्थित राजकीय धान क्रय केंद्र पर अब तक 350 किसानों ने धान बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। सोमवार को करीब 25 लोगों को धान बेचने के लिए टोकन जारी किया गया था। पहले दिन यहां भी सन्नाटा पसरा रहा। विपणन निरीक्षक निरंकार सिंह ने बताया कि धान खरीद को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 25 किसानों को टोकन जारी किया गया है। पंजीकृत किसान दीपावली बाद क्रय केंद्र पर धान लाने की बात कह रहे हैं। (संवाद)
क्रय केंद्र पर लटका ताला
भेटुआ। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के भीमी पश्चिम में वर्ष 1977 में निर्मित साधन सहकारी समिति का क्रय केंद्र प्रस्तावित किया गया है। केंद्र भवन जर्जर होने व रास्ता नहीं होने से शहरी गांव में क्रय केंद्र संचालन की व्यवस्था बनाई गई है। सोमवार को क्रय केंद्र पर ताला बंद था। केंद्र प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि मांगों को लेकर लखनऊ में आयोजित धरने में प्रतिभाग करने गए हैं। धरना समाप्त होते ही क्रय केंद्रों पर किसानों से नियमानुसार खरीद की जाएगी। (संवाद)
गोदाम और कार्यालय पर पड़ा ताला
बाजार शुकुल। सोमवार से शुरू हो रही धान खरीद को लेकर राजकीय धान क्रय केंद्र जैनबगंज मे तिरपाल बिछाकर इलेक्ट्रॉनिक कांटा रख दिया गया है। दीवार पर एक बैनर टंगा हुआ है। गोदाम में ताला बंद है तथा विपणन अधिकारी कार्यालय में भी ताला लगा हुआ है। केंद्र पर व्यवस्था होने के बावजूद न तो केंद्र प्रभारी मौजूद रहे और न ही कोई किसान। केंद्र पर सन्नाटा पसरा रहा। (संवाद)
केंद्र प्रभारी रहे नदारद
जगदीशपुर। औद्योगिक क्षेत्र में संचालित विपणन शाखा के क्रय केंद्र पर खरीद की सारी तैयारियां पूरी होने का दावा किया जा रहा है। सोमवार को क्रय केंद्र पर पंखा, कांटा समेत अन्य सामान बाहर रखकर किसानों को इंतजार किया जा रहा था। क्रय केंद्र पर केंद्र प्रभारी अमित वर्मा मौजूद नहीं मिले। केंद्र प्रभारी के नहीं मिलने पंजीकृत व टोकन जारी किसानों की संख्या की जानकारी नहीं मिल सकी। (संवाद)
नहीं हुई बोहनी
जामो। फसल समर्थन मूल्य योजना से लाभान्वित करने के लिए मंडी परिसर में विपणन शाखा का क्रय केंद्र संचालित किया जा रहा है। केंद्र पर दखिनवारा, हारीमऊ, सिरखिरी व हरदो के किसानों को फसल बेचने में सुविधा मिलेगी। केंद्र प्रभारी मंजुला सिंह ने बताया कि पहले दिन किसानों के नहीं आने से खरीद नहीं हो सकी है। किसानों के आते ही नियमानुसार धान खरीद कर समय से बैंक खाते में भुगतान किया जाएगा। (संवाद)
केंद्र खुला, नहीं आए किसान
फुरसतगंज। निगोहा ग्राम पंचायत स्थित कृषि केंद्र पर क्रय केंद्र खोला गया है। केंद्र पर इलेक्ट्रानिक कांटा, बोरा, पंखा व छन्ना समेत अन्य सुविधाएं मौजूद थीं। केंद्र पर किसानों के नहीं आने से सन्नाटा दिखा। केंद्र प्रभारी ने बताया कि किसानों से संपर्क कर धान खरीद शुरू करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही किसानों से धान खरीद शुरू कर निर्धारित लक्ष्य पूरा किया जाएगा। (संवाद)
आरएमओ ने किया निरीक्षण
जायस। बहादुरपुर स्थित धान क्रय केंद्र पर सोमवार को सारी तैयारियां पूरी किए जाने का दावा किया गया। डिप्टी आरएमओ ने भी निरीक्षण कर व्यवस्था की हकीकत देखी। केंद्र पर संसाधन व प्रभारी मौजूद होने के बावजूद सोमवार को एक भी किसान धान लेकर नहीं पहुंचे। किसानों के नहीं पहुंचने से केंद्र की बोहनी नहीं हो सकी है।(संवाद)
हड़ताल में होने से उपजे हालात
गौरीगंज। पीसीएफ एजेंसी के निर्धारित 28 क्रय केंद्र सोमवार को नहीं खुल सके। केंद्र प्रभारियों ने बताया कि लखनऊ व जिले में संगठन की विभिन्न लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए धरना चल रहा है। धरने में केंद्र प्रभारियों के शामिल होने से केंद्र नहीं खुल सके। फिलहाल धरना समाप्त होने के बाद क्रय केंद्र संचालित कर लक्ष्य पूरा करने की कोशिश करने की बात केंद्र प्रभारी कर रहे हैं। (संवाद)

जल्द शुरू होगी धान खरीद
डिप्टी आरएमओ संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि जिले में मंसूरी धान का उत्पादन अधिक क्षेत्र में होता है। मंसूरी धान की फसल अभी तैयार नहीं है। अक्तूबर माह में बरसात के कारण अगेती धान प्रजाति की फसलों की कटाई का काम चल रहा है। दीपावली के बाद क्रय केंद्रों पर किसानों के पहुंचने व खरीद शुरू होने की संभावना है। सभी केंद्र प्रभारियों को किसानों से संपर्क कर धान खरीद शुरू करने का निर्देश दिया गया है। खरीद में लापरवाही बरतने पर केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

20 : भेटुआ : बंद पड़ा शहरी गांव स्थित क्रय केंद्र। -संवाद

20 : भेटुआ : बंद पड़ा शहरी गांव स्थित क्रय केंद्र। -संवाद- फोटो : AMETHI

18 : संग्रामपुर : बंद पड़ा राजापुर अमेरुआ स्थित पीसीएफ का क्रय केंद्र। -संवाद

18 : संग्रामपुर : बंद पड़ा राजापुर अमेरुआ स्थित पीसीएफ का क्रय केंद्र। -संवाद- फोटो : AMETHI

17 : गौरीगंज : असैदापुर स्थित विपणन शाखा के क्रय केंद्र पर मौजूद एसएमआई।  -संवाद

17 : गौरीगंज : असैदापुर स्थित विपणन शाखा के क्रय केंद्र पर मौजूद एसएमआई। -संवाद- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed