{"_id":"615b374a8ebc3ec2404363ec","slug":"local-verification-of-facilities-at-paddy-purchasing-centers-amethi-news-lko598632397","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान क्रय केंद्रों पर सुविधाओं को होगा स्थानीय सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान क्रय केंद्रों पर सुविधाओं को होगा स्थानीय सत्यापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। किसानों को उनकी उपज का निर्धारित समर्थन मूल्य दिलाने के लिए जिले में पांच एजेंसी के 56 क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं। निर्धारित क्रय केेंद्रों पर प्वाइंट ऑफ परचेज मशीन से खरीद की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए जिला प्रशासन ने सुविधाओं की क्रॉस चेकिंग की योजना बनाई है। इसके लिए डीएम के निर्देश पर संयुक्त टीम गठित करते हुए टीम को क्रय केंद्र का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।
खरीफ सीजन में किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद होनी है। शासन के निर्देश पर सामान्य ग्रेड का धान 1,940 रुपये प्रति क्विंटल तो ग्रेड ए धान 1,960 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाना है। खरीद एक नवंबर से शुरू होगी। किसानों की सहूलियत के लिए विपणन, पीसीएफ, यूपीएसएस, एफसीआई व मंडी समिति एजेंसी के 56 क्रय केंद्रों को मंजूरी दी गई है।
खरीद को पारदर्शी बनाने के लिए प्वाइंट ऑफ परचेज मशीन की आपूर्ति क्रय केंद्रों को देते हुए प्रभारियों को केेंद्र पर पेयजल, प्रसाधन, छांव, बोरा, इलेक्ट्रॉनिक कांटे व छन्ने की समुचित व्यवस्था करने को कहा गया है। पंजीकृत किसानों से टोकन सिस्टम से खरीद हो सके तथा क्रय केंद्र पर किसानों को परेशानी न हो इसके लिए डीएम अरुण कुमार ने केंद्र पर मौजूद संसाधनों की क्रॉस चेकिंग कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
इसके लिए खरीद की नामित नोडल एजेंसी विपणन शाखा ने राजस्व व कृषि विभाग की संयुक्त टीम गठित कर क्रय केंद्रों का स्थलीय सत्यापन करते हुए निर्धारित प्रारूप पर मौजूद सुविधाओं की रिपोर्ट देने को कहा है। केेंद्र पर सुविधाओं की कमी होने पर संबंधित एजेंसी प्रभारी के साथ केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
पारदर्शी होगी व्यवस्था : डिप्टी आरएमओ
डिप्टी आरएमओ संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि क्रय केंद्रों पर खरीद व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाएगा। खरीद में बिचौलियों के सक्रिय होने तथा किसानों की खरीद नहीं होने पर केेंद्र प्रभारी के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।