फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Life threatening war on man, injured

युवक पर जानलेवा हमला, ट्रामा सेंटर रेफर

Fri, 16 Sep 2022 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Life threatening war on man, injured
गौरीगंज (अमेठी)। पुरानी रंजिश को लेकर घात लगाए बैठे विपक्षियों ने युवक पर जानलेवा हमला बोल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल ले गई जहां सिर पर कुल्हाड़ी का वार होने से चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक इलाज के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मुंशीगंज थाना क्षेत्र के गांव रजऊ का पुरवा मजरे बाहापुर निवासी प्रकाश (32) शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे दरपीपुर बाजार में दाढ़ी बनवाने आया था। इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही पंकज मिश्र ने अपने सहयोगियों के साथ उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने धारदार हथियार से उस पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे एसएचओ मुंशीगंज शिवाकांत पांडेय ने घायल को संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। एसएचओ के अनुसार घायल के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मौखिक रूप से हमला करने वालों के बारे में जानकारी मिली है। ऐसे लोगों की गिरफ्तारी के लिए थाने की पुलिस टीम लगाई गई है। कहा कि तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed