{"_id":"6003210d8ebc3e2f2476733b","slug":"library-and-teaching-room-will-be-built-in-gic-jayas-amethi-news-lko560188728","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी जायस में बनेगा पुस्तकालय व शिक्षण कक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी जायस में बनेगा पुस्तकालय व शिक्षण कक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जीआईसी जायस में बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए जल्द ही अतिरिक्त कक्ष, आर्ट-क्राफ्ट व पुस्तकालय की स्थापना होगी। प्रस्ताव को प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम में शामिल कर अनुमानित लागत के आधार पर शासन से बजट की डिमांड की गई है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित राजकीय इंटर कॉलेज जल्द ही सुविधा से लैस होगा। कॉलेज में अल्पसंख्यक वर्ग के अधिक बच्चों का पंजीयन होने से स्कूल को प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम में शामिल किया गया है।
योजना में शामिल होने के बाद स्कूल में आवश्यक चार अतिरिक्त शिक्षण कक्ष, आर्ट-क्राफ्ट कक्ष व पुस्तकालय कक्ष का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। प्रस्तावित कार्य के लिए स्थानीय दर पर प्रति कक्ष नौ लाख 68 हजार रुपये की दर से शासन से बजट की मांग की गई है।
विज्ञापन
शासन ने बजट मिलने के बाद अल्पसंख्यक कल्याण विभाग कार्यदायी संस्था नामित कर मानक के अनुसार अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कार्य पूरा कर माध्यमिक शिक्षा विभाग को हैंडओवर करेगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। स्कूल में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण होने से बच्चों को पढ़ाई में सुविधा होगी तो स्कूल में कक्षों की कमी की परेशानी भी दूर होगी।