फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Laddu was offered to Ganpati

Amethi News: गणपति को लगाया लड्डू का भोग

Tue, 02 Sep 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 02 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Laddu was offered to Ganpati
जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र के गणेश पूजा पंडाल में सेल्फी लेती महिलाएं।-संवाद
जगदीशपुर। गणेश महोत्सव के पांचवें दिन स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंडोरामा उर्वरक इकाई टाउनशिप में श्री गणेश पूजा समिति पंडाल में रविवार शाम महिलाओं ने बप्पा को खुश करने के लिए तरह-तरह के लड्डू बनाए। भोग प्रसाद प्रतियोगिता के साथ ही गणपति प्रतिमा सजावट को लेकर महिलाओं में उत्साह दिखा।
विज्ञापन




श्री गणेश पूजा पंडाल के आचार्य पंडित राकेश कुमार ओझा बताते हैं कि गणेश महोत्सव के दौरान जितना महत्व गणेश वंदना का है, उतना ही गणेश पूजन के दौरान उन्हें अर्पित किए जाने वाले भाेग का भी होता है। भगवान को तरह-तरह के स्वादिष्ट लड्डू अर्पित करके प्रसन्न करने के लिए भक्तों के बीच लड्डू चढ़ाने की प्रतिस्पर्धा भी निराली है, जिसे टाउनशिप की महिलाओं ने प्रदर्शित किया। लड्डू भोग प्रतियोगिता में 50 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। जजों ने एक ही कलर के परिधान पहने ग्रुप की महिलाओं को सजावट और स्वाद के अलग-अलग अंक देकर टॉप थ्री का चयन कर सम्मानित किया। संध्या आरती पूजन के बाद महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया।
विज्ञापन



बीएचईएल टाउनशिप में स्थापित गणेश पूजा पंडाल में आरती के बाद 25 बच्चों ने शतरंज प्रतियोगिता में भाग लिया। आयोजक मुकेश कुमार ने बताया कि शतरंज प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को बाद में पुरस्कृत किया जाएगा। कमरौली थाना परिसर, निहालगढ़ कस्बे के ठाकुरद्वारा में भी पूजन-अर्चन किया गया। जगदीशपुर चौराहे के हनुमान मंदिर में स्थापित प्रतिमा को पांचवें दिन विसर्जित कर दिया गया। अमेठी कोतवाली के पास श्री गणेश पूजा समिति का आकर्षक पंडाल भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सात सितंबर को विधिविधान से गणपति विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed