फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   lab technician posted in amethi CHC died due to heart attack

अमेठी सीएचसी पर तैनात एलटी की डेंगू से मौत

Thu, 27 Oct 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
lab technician posted in amethi CHC died due to heart attack
अमेठी। शहर स्थित सीएचसी पर तैनात एनसीडी एलटी की प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। एलटी दीपावली अवकाश पर परिवार के साथ घर गए थे। परिजनों के अनुसार एलटी डेंगू पॉजिटिव हो गए थे और प्लेटलेट्स कम हो गईं थीं। स्वास्थ्य कर्मी की डेंगू से मौत का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों में शोक की लहर है।
विज्ञापन

प्रयागराज शहर निवासी हिमांशु कुमार सिंह (29) की तैनाती करीब पांच वर्ष पूर्व शहर स्थित सीएचसी पर एनसीडी (गैर संचारी रोग) एलटी ( लैब टेक्नीशियन) के पद पर हुई थी। हिमांशु सिंह दीपावली अवकाश होने पर शनिवार को ड्यूटी समाप्त होने के बाद पत्नी व बच्चों के साथ अपने घर प्रयागराज गए थे।
विज्ञापन

सीएचसी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार हिमांशु के परिजनों ने बताया कि प्रयागराज पहुंचने के बाद हिमांशु डेंगू पॉजिटिव हो गए और उनकी प्लेटलेट्स तेजी से कम होने लगीं। इस पर उन्हें प्रयागराज स्थित स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हिमांशु की प्लेटलेट्स लगातार गिरती गईं और बुधवार दोपहर 3:30 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम सीएचसी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मामले की जानकारी हुई। डेंगू से स्वास्थ्य कर्मी की मौत की सूचना मिलते ही साथियों में शोक की लहर दौड़ गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि एनसीडी के तहत एलटी पद पर तैनात हिमांशु शनिवार को ड्यूटी करने के बाद परिवार के साथ घर गए थे। बुधवार देर शाम उनके निधन का समाचार मिला। हिमांशु के निधन की सूचना के बाद गुरुवार सुबह सीएचसी में शोक सभा कर स्वास्थ्य कर्मियों ने दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
मासूम के सिर से उठा पिता का साया
हिमांशु सिंह की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। उनकी छह माह की एक बेटी भी है। मृतक हिमांशु के पिता भी स्वास्थ्य महकमे में तैनात हैं। घटना से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया।

एक और स्वास्थ्य कर्मी का निधन
शहर के रायपुर फुलवारी निवासी रामजस कनौजिया (53) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वाटर मैन के पद पर तैनात थे। रामजस काफी दिनों से किडनी व अन्य बीमारी से पीड़ित थे। उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार सुबह अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed