फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Kumkum-Rimjhim duo brightens Amethi in badminton

Amethi News: बैडमिंटन में कुमकुम-रिमझिम की जोड़ी ने अमेठी को चमकाया

Sat, 03 Aug 2024 03:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 03 Aug 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Kumkum-Rimjhim duo brightens Amethi in badminton
टीम के साथ बैडमिंटन के ​खिलाड़ी
अमेठी सिटी। बैडमिंटन की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के तीन खिलाड़ियों ने अव्वल स्थान हासिल किया है। बैडमिंटन डबल्स में अंडर-19 वर्ग में खेलते हुए जीजीआईसी गौरीगंज की छात्रा कुमकुम व रिमझिम की जोड़ी ने अन्य जिलों से आए खिलाड़ियों को हरा दिया। वहीं अंडर-19 बालक वर्ग में जायस के मलिक मो. जायसी इंटर कॉलेज के छात्र सहजान अहमद ने पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


एक अगस्त को अयोध्या के डॉ. भीम राव आंबेडकर स्टेडियम में मंडल स्तरीय बैडमिंटन की प्रतियोगिता हुई। जिसमें सभी वर्गों में जिले से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। राजकीय हाईस्कूल अमेठी के खेल शिक्षक परिक्रमा शंकर मिश्र ने बताया कि मंडल में विजेता तीनों खिलाड़ी आजमगढ़ में 28 से 31 अगस्त तक आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन पर जीजीआईसी की प्रधानाचार्य डॉ. संगीता शर्मा, जायसी इंटर कॉलेज के मो. अफरोज मलिक आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed