फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Kotedars protested

Amethi News: कोटेदारों ने किया विरोध प्रदर्शन

Sat, 06 Dec 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 06 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Kotedars protested
गौरीगंज ​स्थित रणंजय इंटर कॉलेज के मैदान में प्रदर्शन करते कोटेदार। -संवाद
अमेठी सिटी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत राशन का वितरण कर रहे जिले के 765 कोटेदारों ने कमीशन बढ़ाने की मांग उठाते हुए शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन किया। गौरीगंज स्थित रणंजय इंटर कॉलेज मैदान में जुटे कोटेदार प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट व जिला पूर्ति कार्यालय पहुंचे। विरोध दर्ज कराने के बाद डीएसओ कार्यालय में ई पाॅस मशीनें जमा कर नाराजगी जताई। कोटेदारों का कहना है कि मौजूदा कमीशन में कार्य संचालन संभव नहीं है, इसलिए तत्काल संशोधन आवश्यक है।
विज्ञापन



कोटेदार संघ के पदाधिकारी राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि 90 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन में पूरे खर्च की पूर्ति नहीं हो पाती है। कई राज्यों में कोटेदारों को अधिक कमीशन या मानदेय मिलता है, जबकि उत्तर प्रदेश में वर्षों से कोई परिवर्तन नहीं हुआ। बढ़ती लागत और जिम्मेदारियों के बीच कार्य करना कठिन हो गया है। संघ ने चेतावनी दी कि कमीशन संशोधन के बिना राशन का वितरण शुरू नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन



गौरीगंज तहसील अध्यक्ष सुभाष तिवारी ने कहा कि प्रदेश स्तर से मिले निर्देशों के अनुरूप सभी कोटेदारों ने ई पाॅस मशीनें डीएसओ कार्यालय में जमा कर अपना विरोध दर्ज कराया है। कई बार मांग रखने के बावजूद समाधान न मिलने पर यह कदम उठाना पड़ा। उनका कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में कमीशन बढ़ाना समय की आवश्यकता है। प्रदर्शन के दौरान कई कोटेदार मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में मांग उठाई कि कमीशन बढ़ोतरी पर जल्द निर्णय न हुआ तो आगे की रणनीति तय की जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी शशिकांत ने बताया कि कोटेदारों की मांग शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed