{"_id":"68c320f8fd883e0fbb09b66d","slug":"kolkata-lucknow-puja-special-train-flagged-off-amethi-news-c-96-1-ame1002-148266-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कोलकाता-लखनऊ पूजा विशेष ट्रेन के संचालन को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कोलकाता-लखनऊ पूजा विशेष ट्रेन के संचालन को हरी झंडी
Fri, 12 Sep 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। रेलवे ने कोलकाता और लखनऊ के बीच दो अक्तूबर से पूजा विशेष ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दे दी है। स्पेशल ट्रेन से त्योहार में लोगों की कोलकाता सहित अन्य स्टेशनों की यात्रा सुगम होगी।
लखनऊ-सुल्तानपुर रेल ट्रैक पर निहालगढ़ होकर यह ट्रेन हफ्ते में एक दिन चलेगी, जिससे यात्रियों को लंबी दूरी के सफर में सुविधा मिलेगी। कोलकाता से ट्रेन दो, नौ, 16, 23, 30 अक्तूबर और छह नवंबर को रवाना होगी, जबकि लखनऊ से चार, 11, 18, 25 अक्तूबर और एक व आठ नवंबर को ट्रेन चलेगी। साप्ताहिक विशेष ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर होगा।
ट्रेन लखनऊ से प्रत्येक शनिवार रात 1:40 बजे प्रस्थान करेगी और रविवार रात 12:40 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वहीं कोलकाता से ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार रात 11:55 बजे रवाना होगी और शनिवार रात 12:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें चार तृतीय श्रेणी, 10 स्लीपर, छह जनरल और दो अन्य कोच शामिल हैं। कोलकाता से लखनऊ के मार्ग में ट्रेन निहालगढ़, नैहाटी, बैंडेल, वर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, शेखपुरा, नवादा, तिलैया, गया, अनुग्रह नारायण रोड, सासाराम, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और वाराणसी जंक्शन पर रुकेगी।
विज्ञापन
लखनऊ रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन संचालित की जाएगी। ट्रेन में आरक्षित सीटों की बुकिंग शुरू हो गई है। यात्रियों के लिए यह विशेष ट्रेन सफर को आसान और आरामदायक बनाएगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रा के दौरान सभी सुविधाओं का ध्यान रखते हुए ट्रेन का संचालन सुनिश्चित किया है।