{"_id":"6022cece8ebc3e6ffd159e55","slug":"kisan-kalyan-kendra-amethi-news-lko5640498178","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में स्थापित होगा किसान कल्याण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में स्थापित होगा किसान कल्याण केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र में 80 लाख की लागत से किसान कल्याण केंद्र का निर्माण होगा। निर्माण कार्य के लिए नामित कार्यदायी संस्था की ओर से सर्वे का कार्य शुरू करा दिया गया है।
शहर स्थित कटरा राजा हिम्मत सिंह मोहल्लेे के एक परिसर में राजकीय कृषि बीज भंडार एवं कृषि रक्षा इकाई संचालित होती है। दोनों भवन पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। जर्जर भवन होने के चलते जहां सामानों को बचाने के लिए भंडारण की व्यवस्था नहीं के बराबर हो गई थी। अव्यवस्थाओं के चलते किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में शासन की ओर से संचालित योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा था। स्थानीय विधायक गरिमा सिंह के प्रयास से किसानों को बेहतर सुविधा प्रदान करने को लेकर स्थानीय ब्लॉक में 80 लाख रुपये की लागत से किसान कल्याण केंद्र का निर्माण होने जा रहा है। नामित कार्यदायी संस्था की ओर से भवन निर्माण के लिए सर्वे स्वाइल टेस्टिंग आदि का कार्य करने की कवायद शुरू कर दी गई है। कृषि रक्षा इकाई केंद्र प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि नए भवन के निर्माण के लिए राशि आवंटित हो गई है। विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देश पर निर्माण कार्य पूरा होने तक किराए के भवन में केंद्र संचालित किया जाएगा।