{"_id":"615897298ebc3e61f1244dc8","slug":"killed-the-businessman-sleeping-outside-the-shop-amethi-news-lko598321821","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के बाहर सो रहे व्यापारी को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान के बाहर सो रहे व्यापारी को मार डाला
विज्ञापन
संग्रामपुर : नैनहा बर्तली में अधेड़ की मौत पर रोते-बिलखते परिवारीजन। -संवाद
- फोटो : AMETHI
संग्रामपुर (अमेठी) । स्थानीय थाना क्षेत्र के नैनहा बर्तली के बगिया गांव में दुकान के बाहर सो रहे किराना व्यापारी की हत्या कर दी गई। व्यवसायी का हाथ पैर बंधा था और मुंह में गमछा ठूसा गया था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ ही एसपी व एएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने परिवारीजनों से पूछताछ कर खुलासे के लिए एएसपी की निगरानी में तीन टीमें गठित की हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
नैनहा बर्तली गांव निवासी राम कुमार (60) करीब पांच वर्ष पूर्व गांव से बाहर उपनी पैतृक भूमि पर चार कमरों का निर्माण कराकर वहीं चाय च किराना की दुकान करते थे। रोज की तरह शुक्रवार देर शाम राम कुमार अपने घर से भोजन करने के बाद दुकान पर सोने चले गए। शनिवार की सुबह जब उनका पुत्र अरविंद दुकान पर गया तब तक उसके पिता बिस्तर से उठे नहीं थे जबकि हर रोज वह भोर में ही उठ जाते थे।
अरविंद उनके विस्तर के पास पहुंचा और उन्हें उठाना चाहा तो देखा कि उनके मुंह में कपड़ा भरा है और वह मृत पड़े हैं। अरविंद के शोर मचाने पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसएचओ अंगद सिंह को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को देते हुए मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलते ही एसपी दिनेश सिंह, एएसपी विनोद कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर परिवारीजनों से अलग से बातचीत कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतक के बेटे अरविंद की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। अरविंद ने तहरीर में दुकान में रखे 30 हजार रुपये नगद व एक बैटरी हत्यारों द्वारा ले जाने की बात कही है।
विज्ञापन
दस दिन पहले हुई थी कहासुनी
मृतक की पत्नी द्रोपती के अनुसार दुकान पर सामान खरीदते समय दस दिन पहले किसी से कहा सुनी हुई थी। कहा कि उस व्यक्ति ने उनके पति को गाली देते हुए धमकी देते हुए चला गया था। वहीं बेटे अरविंद ने बताया कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
तीन बेटों के सर से उठा पिता का साया
मृतक राम कुमार का बड़ा बेटा बृजेश (35) और दूसरा बेटा बीरेंद्र (27) अपने परिवार के साथ दिल्ली में नौकरी करता है। सबसे छोटा बेटा अरविंद (20) माता पिता की सेवा के लिए गांव में ही रहता है। अरविंद खेती का काम करता है। पिता की मौत के बाद बेटों के सिर से पिता का साया उठ गया। पुत्र अरविंद के साथ पत्नी द्रोपती का रो-रोकर बुरा हाल है।
एसओजी समेत तीन टीमें गठित
एसपी ने बताया कि हत्या की कोई वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। कहा कि एसओजी, चौकी प्रभारी टीकरमाफी व स्थानीय थाने की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। बताया कि जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा। पूछताछ में मिली जानकारी पर काम शुरू कर दिया गया है।