फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Khushi topped the district in intermediate and Yashraj in high school

Amethi News: इंटर में खुशी व हाईस्कूल में यशराज ने किया जिला टॉप

Wed, 14 May 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 14 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Khushi topped the district in intermediate and Yashraj in high school
कौहार ​​स्थित सैनिक स्कूल में परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद खुशी मनाते बच्चे। स्कूल प्रबंधन
अमेठी सिटी। सीबीएसई परीक्षा के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम मंगलवार को घोषित होते ही छात्रों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जिले के 25 सीबीएसई के मान्यता प्राप्त स्कूलों के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। परीक्षा परिणाम में इस बार भी बेटियों का दबदबा रहा।
विज्ञापन




इंटरमीडिएट में जगदीशपुर स्थित इंडोरामा पब्लिक स्कूल की छात्रा खुशी यादव ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया। वहीं हाईस्कूल में उसी स्कूल के छात्र यशराज जोशी ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में अव्वल स्थान हासिल किया। टॉप टेन सूची में अधिकांश स्थान बेटियों ने हासिल किए, जिससे एक बार फिर यह साबित हुआ कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन



परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही स्कूलों में छात्रों और अभिभावकों की भीड़ जुट गई। स्कूल प्रबंधन की ओर से मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। खुशी यादव और यशराम जोशी की इस उपलब्धि पर शिक्षकों और अभिभावकों ने गर्व जताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





सीबीएसई परीक्षा हाईस्कूल के टॉप टेन मेधावी
क्रमांक मेधावी स्कूल प्रतिशत
1- यशराज जोशी - इंडोरामा पब्लिक स्कूल जगदीशपुर 98.6
2- प्रेरणा - इंडोरामा पब्लिक स्कूल जगदीशपुर 98.2
2- इच्छा सिंह - केपीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल तारापुर 98.2
3- अपूर्वा सिंह - केपीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल तारापुर 98.1
4- महक सोनी - केंद्रीय विद्यालय ताला 97.67
5- भार्गवी सिंह - इंडोरामा पब्लिक स्कूल 97.6
6- मोहम्मद आएश - इंडोरामा पब्लिक स्कूल जगदीशपुर 97.4
7- अनुष्का तिवारी - इंडोरामा पब्लिक स्कूल जगदीशपुर 97.2
8- बलराज कृष्ण गुप्ता - सैनिक स्कूल कौहार 97.16
9- सूर्यांश श्रीवास्तव - इंडोरामा पब्लिक स्कूल जगदीशपुर 97.0
10- सुमित कुमार - सैनिक स्कूल कौहार 96.6
10- कुशाग्र यादव - सेपियन स्कूल अमेठी 96.6




सीबीएसई परीक्षा इंटर के टॉप टेन मेधावी
क्रमांक मेधावी स्कूल प्रतिशत
1. खुशी यादव - इंडोरामा पब्लिक स्कूल जगदीशपुर 98.8
2. इकरा खुर्शीद - इंडोरामा पब्लिक स्कूल जगदीशपुर 97.0
2. अंशिका यादव - जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज 97.0
3. आकाश मौर्य - डीएवी पब्लिक स्कूल कोरवा 96.6
4. प्रसून त्रिपाठी - एमिटी इंटरनेशनल स्कूल जगदीशपुर 96.2
5. संचय माहेश्वरी - इंडोरामा पब्लिक स्कूल जगदीशपुर 95.8
6. काजल सिंह - जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज- 95.2
7. वैष्णवी तिवारी - इंडोरामा पब्लिक स्कूल जगदीशपुर 93.2
8. आराध्या सिंह - केपीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल तारापुर- 92.6
9. गार्गी सिंह - इंडोरामा पब्लिक स्कूल जगदीशपुर 92.8
10. अनुष्का शुक्ला - डीएवी पब्लिक स्कूल कोरवा 92.20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed