फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   kedarnath looks in tikarmafi

केदारनाथ की तर्ज पर टीकरमाफी आश्रम में ध्यान गुफा

Thu, 05 May 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
kedarnath looks in tikarmafi
अमेठी। तहसील क्षेत्र के टीकरमाफी स्थित श्रीमत स्वामी परमहंस आश्रम के नवनिर्मित मंदिर परिसर में केदारनाथ धाम की तर्ज पर ध्यान गुफा का निर्माण हो रहा है। यह गुफा भगवान शिव की प्रतिमा के नीचे बनाई जा रही है। गुफा में जंगल का वातावरण जीवंत करने के लिए दीवारों एवं खंभों पर विभिन्न आकृतियों को उकेरा जाएगा। ध्यान गुफा के अंदर कई साधक एक साथ ध्यान साधना में लीन हो सकेंगे।
विज्ञापन

परिसर में स्थित भगवान भोलेनाथ की 47 फिट ऊंची प्रतिमा बनाई गई है। इसी प्रतिमा के ठीक नीचे केदारनाथ धाम की तर्ज पर ध्यान गुफा का निर्माण कराया जा रहा है। अवधेश नारायण पांडेय ने बताया कि केदारनाथ धाम में निर्मित ध्यान गुफा में बैठकर उन्होंने साधना की है। मंदिर निर्माण होने के बाद आश्रम परिसर में भी साधकों को ध्यान साधना करने के उद्देश्य ध्यान गुफा का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ध्यान गुफा के अंदर जंगल जैसा पूरा वातावरण रहेगा। ध्यान गुफा के अंदर बरगद पीपल (बोधिवृक्ष), कलात्मक चित्रों के माध्यम से अंदर का वातावरण दीवारों एवं खंभों पर उकेर कर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

अंदर साधकों के लिए कई ध्यान चौकी बनाई जाएंगी, जहां एक साथ कई साधक बैठकर साधना कर सकेंगे। ध्यान गुफा और शिव प्रतिमा के आसपास लताएं लगाई जाएंगी। लताएं तैयार होने के बाद साधकों एवं दर्शकों को लगेगा कि भगवान भोलेनाथ कैलाश पर्वत पर विराजमान होकर ध्यान में लीन है। उन्होंने बताया कि भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा से लेकर ध्यान गुफा में करीब 15 लाख रुपये की लागत लगने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम रहे कि तहसील क्षेत्र के टीकरमाफी स्थित श्रीमत स्वामी परमहंस आश्रम परिसर में आश्रम परमाध्यक्ष हरि चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज के मार्गदर्शन में ब्लॉक भेटुआ के गांव पूरे जिवधर निवासी व मुंबई के मशहूर कंसलटेंट अवधेश नारायण पांडेय की ओर से विभिन्न शैलियों में एक साथ कई भव्य मंदिरों का निर्माण करा कर प्राण प्रतिष्ठा आदि का कार्यक्रम संपन्न कराया गया है।

भक्त अवधेश नारायण पांडेय ने बताया कि नवनिर्मित मंदिर परिसर में मनमोहक गार्डन तैयार कराया जा रहा है जिसमें हर मौसम के फूल व अन्य पौधे लगाए जा रहे हैं। परिक्रमा मार्ग पर जगह जगह बेंच रखी जाएंगी। पूरे मंदिर परिसर में साउंड सिस्टम के माध्यम से मधुर संगीत बजता रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर परिसर में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था कराई जा रही है। श्रीश्री-1008 स्वामी हरि चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि धर्म ही धरा का आधार है। धर्म के प्रति सभी को हमेशा तत्पर रहते हुए समाज को धर्म परायण बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed