फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Jewellery worth 35 lakhs stolen from two houses

Amethi News: दो घरों से उड़ाए 35 लाख के जेवर

Sat, 17 Oct 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 17 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth 35 lakhs stolen from two houses
जामों के गोंदीपुर गांव में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। स्रोत: ग्रामीण
जामों। गोंदीपुर और लालूपुर ढबिया गांव में बृहस्पतिवार रात चोरों ने दो घरों से करीब 35 लाख रुपये के जेवर और डेढ़ लाख रुपये चोरी कर लिए। दोनों घटनाओं की जानकारी शुक्रवार सुबह हुई तो पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गोंदीपुर निवासी उमाशंकर ओझा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह परिजनों के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। चोर घर के बगल बने शौचालय की पाइप के सहारे छत पर चढ़ गए। इसके बाद ऊपर बने कमरों में रखे बक्से का ताला तोड़कर एक लाख रुपये और करीब 20 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए।
विज्ञापन


उमाशंकर के मुताबिक सुबह जानवरों को चारा देने के लिए उठे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उन्हें संदेह हुआ तो पीछे की ओर जाकर देखा। किसी तरह दरवाजा खोलकर छत पर पहुंचे तो बक्सों के ताले टूटे मिले और सामान गायब था। इसके बाद उन्होंने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरी घटना लालूपुर ढबिया गांव निवासी अभिलेश पांडेय के घर हुई। उन्होंने बताया कि रात में वह बच्चों के साथ कमरे में सोने चले गए थे। सुबह उठे तो कमरों के ताले टूटे मिले। बक्से में रखे 50 हजार रुपये और करीब 15 लाख रुपये के जेवर गायब थे। उन्होंने भी थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।


दो घरों में चोरी की जानकारी के बाद ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई। सीओ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों मामलों में तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। फील्ड यूनिट को पुलिस के साथ जांच में लगाया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे चोरों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed