फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Janata and Haridwar Express will run from January 10

दस जनवरी से चलेगी जनता व हरिद्वार एक्सप्रेस

Wed, 06 Jan 2021 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Janata and Haridwar Express will run from January 10
गौरीगंज (अमेठी)। प्रयागराज व हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ मेले को देखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है। दोनों ट्रेनों का संचालन दस जनवरी से शुरू होगा जिससे कुंभ व माघ मेला जाने वाले तीर्थ यात्रियों को सहूलियत होगी। इनमें सिर्फ आरक्षित टिकट पर ही यात्रा की जा सकेगी।
विज्ञापन

कोविड-19 के प्रारंभ 22 मार्च से ही रेलवे ने लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी व प्रयाग ट्रैक की 29 जोड़ी ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। कोविड संक्रमण कम होने के बाद विभाग ने पांच जोड़ी ट्रेन संचालित कर यात्रियों को कुछ सुविधा प्रदान की। हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ व प्रयागराज में लगने वाले माघ मेला में जाने के लिए लोगों की मांग पर रेलवे ने जनता एक्सप्रेस व हरिद्वार एक्सप्रेस का संचालन दस जनवरी से शुरू करने पर सहमति दी है। विभाग का निर्देश मिलने के बाद बुधवार से दोनों ट्रेनों का आरक्षण शुरू हो गया है।
विज्ञापन

वाराणसी से चलकर देहरादून तक जाने वाली अप जनता एक्सप्रेस दस जनवरी को गौरीगंज स्टेशन पर 12.52 बजे पहुंचेगी तो डाउन जनता 10.22 बजे गौरीगंज पहुंचेगी। इसी तरह हरिद्वार एक्सप्रेस रविवार, मंगलवार व गुरुवार को प्रयागराज से चल कर आधी रात के बाद 1.58 बजे तो बुधवार, शुक्रवार व सोमवार को हरिद्वार से चलकर अलसुबह 4.09 बजे गौरीगंज पहुंचेगी। यह ट्रेन भी गौरीगंज रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ट्रेनों का संचालन बहाल होने से प्रयागराज व हरिद्वार के साथ रेलखंड पर पड़ने वाले अन्य स्टेशनों की यात्रा करने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी तो विभाग की आय में इजाफा भी होगा। स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि ट्रेन से सिर्फ आरक्षित टिकट पर ही यात्रा की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed