फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Jan Aushadhi Kendra sells injection worth Rs 40 for Rs 200

Amethi News: जन औषधि केंद्र में 40 का इंजेक्शन 200 रुपये में

Tue, 02 Sep 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 02 Sep 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Jan Aushadhi Kendra sells injection worth Rs 40 for Rs 200
बाजारशुकुल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। जन औषधि केंद्र पर 100 एमएल पैरासिटामॉल का इंजेक्शन 40 के बजाय 200 रुपये में बेचा जा रहा था। सीएमओ ने केंद्र संचालक को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन



सुबह करीब 11 बजे सीएमओ सीएचसी पहुंचे। यहां तैनात चिकित्सक सुशील कुमार शुक्ल और एएनएम मालती देवी बगैर सूचना के अनुपस्थित मिलीं। सीएमओ ने अनुपस्थित चिकित्सक व एएनएम का वेतन रोकने संग नोटिस दिया है। इसी बीच मरीजों से शिकायत मिली कि जन औषधि केंद्र में महंगी दवाएं बेची जा रही हैं। सीएमओ ने जांच की तो शिकायत सही मिली। पैरासिटामॉल इंजेक्शन के अलावा कई अन्य दवाएं भी महंगे दामों पर बेची जा रही थीं।
विज्ञापन



उन्होंने जन औषधि केंद्र संचालक को बाहर की दवाएं बेचने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान मरीजों के पास बाहर की दवाओं की परची मिली जो कि अस्पताल में तैनात चिकित्सकों ने लिखी थी। इस पर उन्होंने अधीक्षक को निर्देशित किया कि बाहर की दवाएं लिखने वाले चिकित्सकों की सूची उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed