{"_id":"694ed87304d7a34e7905e144","slug":"jaipuria-team-wins-in-kabaddi-amethi-news-c-96-1-ame1008-155282-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कबड्डी में जयपुरिया टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कबड्डी में जयपुरिया टीम ने मारी बाजी
Sat, 27 Dec 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रदर्शन करती छात्राएं। स्
अमेठी सिटी। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से उप्र ग्रामीण खेल लीग के तहत अंतर्गत विधायक खेल प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को गौरीगंज स्थित श्रीपीएम जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने किया।
सब जूनियर बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जयपुरिया टीम और गुरुकुल टीम के बीच हुआ। कड़ी टक्कर के बीच जयपुरिया टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मैच जीत लिया। कबड्डी बालक वर्ग में जामों टीम विजेता और जयपुरिया टीम उपविजेता रही। जूनियर 100 मीटर दौड़ में रविकांत, अनुज व विवेक पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
वहीं सबजूनियर 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में आराधन तिवारी, आराधना मिश्र व मंजीत प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। वहीं सब जूनियर 100 मीटर बालक वर्ग में सुखदीप सिंह, अंश पाठक व स्वास्तिक मिश्र पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर बाजी मारी। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रागिनी, कौशलेंद्र, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी निधि श्रीवास्तव, संदीप सिंह, दिलीप सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।