फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   It will be difficult to reach Sangam during Magh Mela

Amethi News: माघ मेले में संगम तक पहुंचना होगा मुश्किल

Sun, 04 Jan 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 04 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
It will be difficult to reach Sangam during Magh Mela
अमेठी सिटी। माघ मेला शनिवार से आरंभ हो गया। पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर संगम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर रेलवे ने भीड़ नियंत्रण के उद्देश्य से संचालन व्यवस्था में बदलाव किया है। वाया गौरीगंज चलने वाली लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर प्रमुख स्नान पर्वों पर फाफामऊ स्टेशन तक ही चलाई जा रही है। शनिवार को पूर्णिमा स्नान के लिए यात्रा पर निकले यात्रियों को इस बदलाव की जानकारी मिलने पर परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे की यह व्यवस्था माघ मेला अवधि के सभी स्नान पर्वों में लागू रहेगी। वापसी में भी यही ट्रेनें प्रयागराज संगम के स्थान पर फाफामऊ स्टेशन से ही रवाना होंगी। ऐसी स्थिति में श्रद्धालुओं को फाफामऊ से संगम क्षेत्र तक आने-जाने के लिए अतिरिक्त साधन तलाशना पड़ेगा। साप्ताहिक हरिद्वार-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस भी चयनित तिथियों पर प्रयागराज स्टेशन के बजाय सिर्फ प्रयाग जंक्शन तक संचालित होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12, 14, 16, 21, 30 जनवरी और 13 फरवरी को यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। वापसी संचालन भी तय तिथियों के अनुसार रहेगा।
विज्ञापन

माघ मेले के कारण जिले से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। ट्रैक पर चल रही एकमात्र पैसेंजर सेवा फाफामऊ तक चलाई जाने से यात्रियों को अतिरिक्त व्यवस्था करनी पड़ रही है। यात्रियों का कहना है कि फाफामऊ से संगम तक पहुंचने में अधिक समय लग रहा है, जिससे यात्रा कठिन हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तिथियों पर फाफामऊ तक संचालन
रेलवे आदेश के अनुसार लखनऊ–प्रयागराज संगम पैसेंजर चार, 13, 14, 17, 18, 19, 22, 23, 24, 31 जनवरी और एक, दो, 14, 15, 16 फरवरी को प्रयागराज संगम के स्थान पर फाफामऊ तक चलाई जाएगी।

प्लेटफार्म पर आरपीएफ सक्रिय
गौरीगंज, अमेठी समेत अन्य स्टेशनों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए आरपीएफ सतर्क है। ट्रेनों के आगमन समय प्लेटफार्म पर निगरानी की जा रही है। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि फाफामऊ तक चलाई जाने वाली तिथियों की सूचना बोर्ड पर प्रदर्शित है। माइक से भी यात्रियों को लगातार इस संबंध में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed