{"_id":"66eb532743d1f6674a095484","slug":"ippb-got-second-position-in-the-country-on-mobile-number-update-in-aadhaar-amethi-news-c-96-1-ame1008-125847-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आईपीपीबी को आधार में मोबाइल नंबर अपडेट पर मिला देश में दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आईपीपीबी को आधार में मोबाइल नंबर अपडेट पर मिला देश में दूसरा स्थान
Thu, 19 Sep 2024 03:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 19 Sep 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के प्रधान डाकघर में संचालित इंडिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक (आईपीपीबी) शाखा की ओर से लक्ष्य के सापेक्ष 10 हजार से अधिक आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट किया है। लक्ष्य से अधिक कार्य करने पर इस शाखा को देश में दूसरी रैंक मिली है।
इन दिनों नए आधार बनवाने और अपडेट कराने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। डाक विभाग की ओर से उपशाखा डाकघरों में सभी के नए आधार कार्ड बनाने के साथ अपडेशन का भी कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही शाखा डाकघरों की ओर से शून्य से पांच वर्ष के बच्चों के नए आधार और अन्य में मोबाइल फोन नंबर अपडेशन का कार्य किया जा रहा है।
अमर उजाला की पहल पर विभाग की ओर से कैंप भी आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार को अमेठी प्रधान डाकघर स्थित आईपीपीबी के सीनियर जिला मैनेजर व शाखा डाकघर की ओर से बनाए जा रहे आधार के नोडल अमित कुमार सिंह ने बताया कि शाखा को मोबाइल नंबर अपडेट के लिए करीब 27,445 का लक्ष्य मिला था।
विज्ञापन
बताया कि जिले में 130 कर्मचारी शून्य से पांच वर्ष के बच्चों का आधार बनाने और मोबाइल नंबर अपडेशन के लिए लगाए गए हैं। बताया कि इस वित्तीय वर्ष में मिले लक्ष्य के सापेक्ष 37,106 लोगों के आधार में मोबाइल नंबर अपडेट किया गया है। वहीं, 5,300 बाल आधार नये बनाए गए हैं। मोबाइल नंबर अपडेशन में 135 फीसदी रैंक हासिल कर शाखा को देश में दूसरा स्थान, जबकि प्रदेश में पहला स्थान मिला है। बताया कि गांव-गांव कैंप लगाने की सूची तैयार कर सभी बीपीएम को निर्देशित किया गया है।