फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Intensive checking campaign carried out across the district

जिले भर में चला सघन चेकिंग अभियान

Wed, 29 Sep 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Intensive checking campaign carried out across the district
गौरीगंज (संवाद)। अपराधियों व आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार रात जिले भर में सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इस दौरान होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, बस व रेलवे स्टेशन के साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर तलाशी ली गई। अभियान के दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन

एसपी दिनेश सिंह के निर्देश पर मंगलवार रात पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान संचालित हुआ। सभी एसओ व सीओ ने अपने-अपने क्षेत्र में संचालित होटल, ढाबा व रेस्टोरेंट आदि पर जाकर तलाशी ली। वहां मौजूद लोगों व संचालकों से पूूछताछ की गई। चेकिंग के दौरान रात में सड़क पर मिले वाहन चालक व अन्य लोगों को भी रोककर उनसे पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई।
विज्ञापन

पुलिस अफसरों ने संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों पर भोजन के अलावा किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों की बिक्री न करने का निर्देश दिया। रात या दिन में उनके प्रतिष्ठान पर किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के आने पर तत्काल उसकी सूचना संबंधित थाने की पुलिस को देने का निर्देश दिया गया। पुलिस अफसर रेलवे व बस स्टेशनों पर भी गए। हालांकि अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि ऐसी कार्रवाई से आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाता है। अमूमन रात में संचालित होटल, ढाबा व रेस्टोरेंट संचालकों की ओर से नशीले पदार्थों की बिक्री की जाती है। बीच-बीच में ऐसा अभियान संचालित कराया जाता है। भविष्य में भी इस तरह का अभियान संचालित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed