{"_id":"602d5fd18ebc3ee8f02f4ff0","slug":"instructions-to-issue-installments-to-housing-beneficiaries-amethi-news-lko5653662184","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास लाभार्थियों को किस्त जारी करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास लाभार्थियों को किस्त जारी करने का निर्देश
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। शहरी क्षेत्रों के लिए संचालित जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की योजनाओं की डीएम ने मंगलवार देर शाम बिंदुवार समीक्षा की। इस दौरान आवास लाभार्थियों को दूसरी व तीसरी किस्त जारी कर निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया। अन्य योजनाओं में आए आवेदनों को फीड कराकर पात्रों को लाभान्वित करने को कहा।
कैंप कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम अरुण कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत योजना का विस्तृत विवरण, प्रगति एवं छूटे पात्र लाभार्थियों का सर्वेक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश पीओ डूडा को दिया। पीओ ने डीएम को बताया कि जिले के चारों नगर निकायों में 5,998 आवासों का लक्ष्य मिला। इसमें 1,125 अपात्र तथा 4,873 पात्र लाभार्थी हैं।
पात्रों में से 4,845 लाभार्थियों को पहली किस्त, 3,890 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त तथा 1,980 लाभार्थियों को तृतीय किस्त जारी होने और 2,332 आवास पूर्ण होने की जानकारी दी। अपूर्ण आवासों की प्रगति को लेकर डीएम ने पीओ डूडा को शीघ्र द्वितीय व तृतीय किस्त जारी करते हुए आवास पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
बैठक में पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना अंतर्गत शहरी पथ विक्रेताओं के ऑनलाइन आवेदन के संबंध में पीओ (डूडा) ने बताया कि अब तक चारों नगर निकायों से 5,127 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 2,093 लाभार्थियों का ऑनलाइन डाटा फीड हो गया है। 1,552 लाभार्थियों का ऋण स्वीकृत करते हुए 1,394 को ऋण वितरित किया जा चुका है।
डीएम ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत पं. दीनदयाल अंत्योदय योजना, स्वरोजगार कार्यक्रम, कौशल प्रशिक्षण एवं सेवायोजन के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने, शहरी बेघरों के लिए आश्रय योजना, स्वयं सहायता समूह समेत अन्य योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। बैठक में एडीएम एसपी सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।