फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Instructions to complete the construction of Panchayat Bhawan

पंचायत भवन का निर्माण पूरा कराने का निर्देश

Thu, 04 Nov 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Instructions to complete the construction of Panchayat Bhawan
गौरीगंज (अमेठी)। निर्माणाधीन पंचायत भवनों को जल्द पूरा कराएं। जिन भवनों के निर्माण पूर्ण हो गए हैं, वहां पंचायत मित्र की उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए मिनी सचिवालय का संचालन नियमित रूप से कराएं। लापरवाही उजागर होने पर संबंधित अफसरों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने जिले में 194 पंचायत भवनों के निर्माण की प्रगति की ऑनलाइन समीक्षा की। इस दौरान लक्ष्य के सापेक्ष 170 पंचायत भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण मिला जबकि 24 निर्माणाधीन मिले। सीडीओ ने संबंधित ग्राम प्रधान तथा पंचायत सचिव को विशेष रूप से रुचि लेते हुए बाकी निर्माण कार्य अविलंब पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सभी एडीओ पंचायतों को जिन पंचायतों में भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, वहां पंचायत सहायक की उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए मिनी सचिवालय का संचालन शुरू कराने का निर्देश दिया। सीडीओ ने अफसरों से स्पष्ट किया कि हर हाल में जहां पंचायत भवन हैं, वहां मिनी सचिवालय का संचालन शुरू कराया जाए। संचालन के लिए सभी आवश्यक फर्नीचर व अन्य सामग्री की खरीद कर भवन को सुसज्जित कर लिया जाए। बाकी कार्य को नवंबर के अंत तक हर हाल में पूरा कराते हुए रिपोर्ट मुहैया कराने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed