फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   inspection

अफसरों के सामने भिड़े दो पक्ष

Tue, 09 Feb 2021 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
inspection
अमेठी। मुसाफिरखाना ब्लॉक क्षेत्र के गांव नेवादा में संचालित वृहद गो-सरंक्षण केंद्र का निरीक्षण करने पहुंची टीम की मौजूदगी में पूर्व प्रधान व विपक्षी आपस में भिड़ गए। मामला इस कदर बढ़ा कि अफसरों को मौके पर फोर्स बुलानी पड़ी। पुलिस के आने के बाद डीडीओ व डीपीआरओ ने जांच पूरी की।
विज्ञापन

गो-संरक्षण केंद्र पर पिछले दिनों मृत गोवंशों का अंतिम संस्कार न करने तथा चारा उपलब्ध की सूचना पर डीडीओ प्रदीप पांडेय, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, बीडीओ डॉ. हरिकृष्ण मिश्र, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एमपी सिंह कर्मचारियों की टीम के साथ मंगलवार दोपहर बाद निरीक्षण करने पहुंचे। सहयोग के लिए पूर्व प्रधान घनश्याम पांडेय को मौके पर बुलाया गया। अधिकारियों के पहुंचने की जानकारी होने पर पूर्व प्रधान के विपक्षी भी पहुंच गए। अधिकारियों के सामने ही पूर्व प्रधान के समर्थक व विपक्षी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे। मामला इस कदर बढ़ा कि अफसरों के समझाने के बावजूद मारपीट की नौबत आ गई। मामला बढ़ता देख अफसरों ने मौके पर पुलिस बल को बुलाया। उसके बाद अफसरों ने जांच शुरू की तो पता चला कि मृत गोवंशों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मौके पर 30 क्विंटल भूसा पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed