{"_id":"626acfd2abdcdf4148203db6","slug":"inhauna-bus-stop-will-be-made-with-55-lakhs-amethi-news-lko62827432","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 लाख रुपये से बनेगा इन्हौना बस अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 लाख रुपये से बनेगा इन्हौना बस अड्डा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंहपुर (अमेठी)। जर्जर एवं बहु प्रतीक्षित इन्हौना बस स्टॉप के बदहाली के दिन अब गुजरने वाले हैं। आने वाले छह से सात माह में नया बस अड्डा बनकर तैयार हो जाएगा। तिलोई में बनाए गए बस अड्डे की तर्ज पर इन्हौना बस अड्डे का निर्माण सिंहपुर क्षेत्र पंचायत 55 लाख रुपये की लागत से करेगा। क्षेत्र पंचायत द्वारा निर्माण की कवायद शुरू कर दी गई है।
तिलोई तहसील क्षेत्र के इन्हौना कस्बे में बना रोडवेज का बस स्टॉप भवन काफी जर्जर हो गया था। बस का इंतजार करने के लिए यात्रियों को धूप में खड़ा होना पड़ता था। मंगलवार को तहसीलदार तिलोई सिंहपुर के बीडीओ के साथ इन्हौना बस अड्डे का निरीक्षण किया। बीडीओ राकेश कुमार शुक्ल ने बताया कि पुराने जर्जर भवन की नीलामी के लिए लोक निर्माण विभाग को मूल्यांकन के लिए पत्र लिखा गया है।
मूल्यांकन होते ही नीलामी प्रक्रिया कराकर मलबा नीलामी के बाद उसके हटने के बाद निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। इस बीच निर्माण की सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने की प्रक्रिया की जा रही हैं। सिंहपुर ब्लॉक प्रमुख अंकित पासी कहा कि राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह की पहल पर निर्माण की कवायद शुरू की गई है। यह भी बताया कि पूरा निर्माण कार्य सिंहपुर क्षेत्र पंचायत के मद से कराया जाएगा।
विज्ञापन
कहा कि निर्माण कार्य पर करीब 55 लाख रुपये का खर्च आएगा जिसका आगणन तैयार कर लिया गया है। निर्माण पर क्षेत्र पंचायत के 16वें वित्त आयोग एवं छठे राज्य वित्त मद में आई राशि खर्च की जाएगी। 16वें वित्त के टाइड फंड से पेयजल और शौचालय की व्यवस्था कराई जाएगी। इस मौके पर तहसीलदार दिग्विजय सिंह एवं रायबरेली परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अक्षय कुमार आदि मौजूद रहे।
राजीव गांधी के कार्यकाल में हुआ था निर्माण
लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राज मार्ग पर स्थित इंहौना कस्बे में बस अड्डे का निर्माण 1981-82 में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के कार्यकाल में हुआ था। पिछले दस सालों से यह बस अड्डा पूरी तरह से जर्जर हो चुका था। पांच वर्षों से भवन पूरी तरह निष्प्रयोज्य हो चुका था।