फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Information given about new seeds and modern agricultural techniques

Amethi News: नए बीजों व आधुनिक कृषि तकनीकी की जानकारी दी

Sun, 01 Jun 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 01 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Information given about new seeds and modern agricultural techniques
घोरहा में विकसित कृ​षि संकल्प कार्यक्रम में जानकारी देते वैज्ञानिक व अन्य।  -स्रोत : ग्रामीण
अमेठी सिटी। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत शनिवार को जिले में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। किसानों को वैज्ञानिकों ने कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उद्देश्य से नवीन बीजों और आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी।
विज्ञापन


विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को ब्लॉक अमेठी की ग्राम पंचायत कोरारी गिरधरशाह, सराय खेमा, ब्लॉक भादर की ग्राम पंचायत घोरहा, इस्माइलपुर, पीपरपुर, कल्यानपुर और गौरीगंज की ग्राम पंचायत कटरा लालगंज में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन


घोरहा में जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार यादव ने किसानों को विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही किसानों की समस्याओं को भी जाना। किसानों से सुझाव भी लिए। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से किसानों को वे सभी नई जानकारियां उपलब्ध करवाई जा रही हैं जो खेती एवं उससे जुड़े व्यवसायों को नवाचार की दिशा में आगे ले जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के तहत कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्यपालन आदि क्षेत्रों से जुड़े नवीन शोधों एवं तकनीकों की विस्तृत जानकारी किसानों को दी गई। इसके साथ ही अन्य विभागों के अफसरों ने भी संचालित योजनाओं की जानकारी किसानों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed