फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Infection may increase during the festival, caution is necessary

त्योहार पर बढ़ सकता संक्रमण, सतर्कता जरूरी

Thu, 07 Oct 2021 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Infection may increase during the festival, caution is necessary
गौरीगंज (अमेठी)। आगामी त्योहारों पर लोगों की लापरवाही भारी न पड़ जाए, इसके लिए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। बुधवार को डीएम ने कोविड केयर सेंटर में अफसरों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

इस दौरान अस्पतालों में मौजूद संसाधनों के साथ तैयारी व बचाव कार्य की जानकारी हासिल की गई। डीएम ने त्योहारों में संक्रमण बढ़ने की आशंका को देखते हुए लोगों को जागरूक करने तथा निगरानी रखते हुए संक्रमित लोगों के उपचार की समुचित व्यवस्था रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय स्थित एकीकृत कोविड केयर सेंटर से जिले में संक्रमण की रोकथाम के साथ दुर्गापूजा, दशहरा, रामलीला मंचन के दौरान लोगों की लापरवाही से संक्रमण बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। त्योहारों के दौरान संक्रमण को निष्प्रभावी करने की तैयारी तेज हो गई है। इसके इसके लिए डीएम अरुण कुमार लगातार सक्रिय बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह डीएम ने एकीकृत कोविड केयर सेंटर में टीम-9 के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान लोगों को कोविड टीकाकरण के साथ अस्पतालों में मौजूद उपचार संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि फिलहाल जिले में संक्रमण पूरी तरह समाप्त हो गया है। बावजूद इसके त्योहारों में लोगों की लापरवाही से संक्रमण बढ़ने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
डीएम ने कहा कि कोविड संक्रमण से जिलेवासियों को सुरक्षित करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसलिए शत-प्रतिशत लोगों का टीकाकरण कराएं। उन्होंने सीएमओ को सभी अस्पतालों को सुविधा व संसाधन से लैस करते हुए संभावित संक्रमित मिलने पर बेहतर उपचार कराने का निर्देश दिया।
समीक्षा के दौरान डीएम ने मोहल्ला निगरानी समितियों के साथ सर्विलांस टीम को डोर-टू-डोर जाकर जनसामान्य को कोविड-19 से बचाव तथा लक्षणों के बारे में जागरूक करने के साथ त्योहारों के दौरान संक्रमित होने के साथ ही खांसी, जुखाम, बुखार व सांस लेने में परेशानी आदि लक्षण वाले रोगियों को चिह्नित कर उपचार कराने का निर्देश दिया।

डीएम ने कोविड टीकाकरण की प्रगति बढ़ाने व अस्पतालों को सुविधा से लैस कर बेहतर उपचार करने का निर्देश देते हुए लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे, एडीएम सुशील प्रताप सिंह, एडीएम न्यायिक सुधीर रूंगटा व एसडीएम संजीव कुमार मौर्य समेत टीम-9 के सभी जिम्मेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed