फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   India Mark II hand pumps will be installed at 36 Anganwadi centres

Amethi News: 36 आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगेंगे इंडिया मार्का टू हैंडपंप

Thu, 12 Jun 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 12 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
India Mark II hand pumps will be installed at 36 Anganwadi centres
अमेठी सिटी। जिले के 36 आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब बच्चों को शुद्ध पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग के इन केंद्रों पर इंडिया मार्का टू हैंडपंप लगाने के प्रस्ताव को शासन से हरी झंडी मिल गई है। साथ ही 23.92 लाख रुपये की धनराशि भी स्वीकृत कर दी गई है। निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के माध्यम से कराया जाएगा।
विज्ञापन



जिले में कुल 1940 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जहां तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को शिक्षा, पोषण आहार व स्वास्थ्य सेवाएं दी जाती हैं। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण और देखरेख की भी व्यवस्था की जाती है। हालिया सर्वे में 36 केंद्र ऐसे पाए गए, जहां पेयजल की सुविधा नहीं थी, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा था। अब इन केंद्रों पर हैंडपंप लगाकर शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। दो माह के भीतर सभी केंद्रों पर कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



डीपीओ संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार प्राथमिकता है। जिन केंद्रों पर पानी की दिक्कत थी, वहां जल्द ही हैंडपंप लगाए जाएंगे। प्रयास है कि सभी बच्चों को शुद्ध पेयजल मिले, ताकि उनका विकास बेहतर ढंग से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन





इन केंद्रों को मिलेगा लाभ
अमेठी, गौरीगंज, शुकुलबाजार, मुसाफिरखाना, तिलोई, जामों, संग्रामपुर, भादर व अन्य ब्लॉकों के 36 केंद्रों पर हैंडपंप लगेंगे। इनमें कोरारी गिरधरशाह, सरायभागमानी, मोहना पश्चिम, सैंबसी, बरौलिया, सूरतगढ़, गोकुला, सिगठी, भोजपुर जैसे केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed