फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Increase your income by turning your skills into employment.

Amethi News: हुनर को रोजगार में बदलकर बढ़ाएं आय

Sun, 19 Jul 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 19 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Increase your income by turning your skills into employment.
आरसेटी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं व अति​थि। -संवाद
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित आरसीटी केंद्र में शनिवार को अमर उजाला संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें ई-सखी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं महिलाओं को प्रशिक्षण पूरा होने के बाद रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों पर विशेषज्ञों ने उपयोगी जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल कौशल के साथ आत्मविश्वास महिलाओं की सबसे बड़ी पूंजी है। इससे वे आय बढ़ाने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। महिलाएं हुनर को रोजगार में बदलकर अपनी आय बढ़ाएं।
विज्ञापन



राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल प्रमाणपत्र देना नहीं, बल्कि उसे रोजगार से जोड़ना है। ई-सखी के रूप में प्रशिक्षित महिलाएं गांवों में डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराकर अपनी अलग पहचान बना सकती हैं। उन्होंने निरंतर सीखने, नई तकनीक अपनाने और हर अवसर का लाभ उठाने की सलाह दी।
विज्ञापन



आरसीटी की निदेशक पूजा लाल ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद महिलाएं ऑनलाइन आवेदन, डिजिटल भुगतान, बैंकिंग सेवाएं, सरकारी योजनाओं से जुड़ी सुविधाएं और अन्य डिजिटल कार्यों के माध्यम से नियमित आय अर्जित कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से सशक्त महिला परिवार तथा समाज दोनों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विशेषज्ञों ने व्यावहारिक सुझाव देते हुए महिलाओं को कौशल का निरंतर अभ्यास करने, ग्राहक भरोसा बनाने और उपलब्ध योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर महिमा सिंह, प्रकाश जायसवाल, दिनेश सिंह और हेमंत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सवाल-जवाब
सवाल : ई-सखी प्रशिक्षण के बाद रोजगार कहां मिलेगा। सीमा
जवाब : डिजिटल सेवा केंद्र, निजी संस्थानों और स्वरोजगार के माध्यम से अवसर मिलेंगे।
सवाल : गांव में आय कैसे बढ़ाएं। शारदा
जवाब : डिजिटल सेवाएं, स्वयं सहायता समूह और छोटे उद्यम बेहतर विकल्प हैं।
सवाल : व्यवसाय कैसे शुरू करें। अनुपम
जवाब : कौशल के अनुरूप काम चुनें, फिर बैंक और सरकारी योजनाओं का सहयोग लें।
सवाल : आगे क्या करें। तन्नु
जवाब : नई तकनीक सीखते रहें, अभ्यास बढ़ाएं और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed