{"_id":"5ff73ea38ebc3e3095671307","slug":"incomplete-projects-should-be-complete-soon-amethi-news-lko558653195","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर पूरी हों निर्माणाधीन परियोजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर पूरी हों निर्माणाधीन परियोजनाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय से पूरा कराने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। डीएम ने कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों के साथ बैठक कर परियोजना के निर्माण कार्य की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता मानक के अनुसार रखने के साथ समय-समय पर प्रयोगशाला से जांच कराने का निर्देश दिया। डीएम ने समय से मानक के अनुसार परियोजना पूरी नहीं होने पर रिकवरी के साथ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
जिले में 50 लाख रुपये से अधिक लागत की परियोजना को मानक के अनुसार समय से पूरा कराने के लिए डीएम अरुण कुमार ने कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों के साथ बैठक की। बैठक में परियोजनाओं की स्वीकृति व धनावंटन के साथ निर्माण की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
समीक्षा के दौरान कार्यों की धीमी प्रगति पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई। डीएम ने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को परियोजनाओं के निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता कायम रखने के साथ समय-समय पर प्रयुक्त सामग्री की जांच प्रयोगशाला से कराने का निर्देश दिया।
डीएम ने कहा कि जिन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए बजट की आवश्यकता हो उनका अतिशीघ्र प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजें। परियोजनाओं के निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी व समय से कार्य पूरा नहीं होने पर रिकवरी के साथ कार्रवाई की चेतावनी दी।
डीएम ने समस्त कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों का पंजीकरण श्रम विभाग में कराने का भी निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी राकेश कुमार चैधरी, व डीएसटीओ रामसनेही वर्मा समेत परियोजना से संबंधित अधिकारी व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।