फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Incharge minister and additional chief secretary planted saplings

प्रभारी मंत्री व अपर मुख्य सचिव ने किया पौधरोपण

Sun, 04 Jul 2021 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
Incharge minister and additional chief secretary planted saplings
गौरीगंज (अमेठी)। वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत रविवार को प्रभारी मंत्री व अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा ने पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पौधरोपण करने के बाद जिले के कई स्थानों पर कार्यक्रम के साथ ही मंत्री ने डीएफओ कार्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

वृहद पौधरोपण का शुभारंभ रविवार को जिला मुख्यालय पहुंचे प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा ने नवीन कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया।
नोडल अधिकारी/अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा मोनिका एस गर्ग ने सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर व प्रभारी डीपीआरओ आशुतोष मिश्र के साथ जगदीशपुर के सिंदुरवा में एक स्थान पर 24 हजार पौधे के साथ कठौरा स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस अभियान के दौरान पूरे जिले में 36 लाख दो हजार पांच पौधे जिले के विभिन्न विभागों, जनप्रतिनिधियों व जन सहभागियों के माध्यम से रोपित किए गए। एक दिन में 36 लाख दो हजार पौध रोपित करने के बाद जिला प्रशासन वर्षा काल में 43 लाख 44 हजार चार सौ पौधे रोपित कर रिकॉर्ड कायम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रभारी मंत्री ने वृक्ष को धरोहर बताते हुए वृक्षारोपण कर अपनी सहभागिता करने को कहा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। वृक्षों से हमें छाया, फल, ऑक्सीजन जो हमारे जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी है वह सब वृक्षों से ही हमें प्राप्त होती है।
इसलिए हमें अपने जीवन काल में अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। अपर मुख्य सचिव ने विभिन्न स्थानों पर हो रहे पौधरोपण कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुए अफसरों को आवश्यक निर्देश भी दिया। उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों में फलदार व औषधीय पेड़ लगाएं।
इस दौरान डीएम अरुण कुमार, एसपी दिनेश सिंह, एडीएम सुशील प्रताप सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी बीके पांडेय व गौरीगंज एसडीएम संजीव कुमार मौर्या मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त डीआईओएस जयकरन वर्मा ने कार्यालय में बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने कई प्राथमिक स्कूलों मेें पौध रोपित करते हुए शिक्षकों से अधिक से अधिक पौध रोपित करने की अपील की।

कार्यक्रम में नोडल अफसरों ने अपनी मौजूदगी में निर्धारित स्थल पर पौध रोपित कराते हुए सूचना वन विभाग को दी। डीएम ने बताया कि रोपित पौधों के सुरक्षा का प्रबंध सुनिश्चित करते हुए जिले को हरा-भरा बनाते हुए पर्यावरण को संरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed