{"_id":"628e7890ee12293c1a0571ae","slug":"illegal-taxi-stand-runs-non-stop-amethi-news-lko632244062","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना राजस्व दिए मुख्यालय पर चल रहा टैक्सी स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना राजस्व दिए मुख्यालय पर चल रहा टैक्सी स्टैंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। अवैध टैक्सी स्टैंड संचालन बंद करने का मुख्यमंत्री का फरमान जिले में परवान नहीं चढ़ रहा है। कोविड संक्रमण काल में नगर पालिका की ओर से निविदा नहीं निकलने के कारण बिना राजस्व दिए ही बेधड़क यहां वाहनों का संचालन हो रहा है। चालक मनमाने ढंग से मार्गों पर वाहन खड़ा करने के साथ ही सवारियां ढो रहे हैं। ऐसे में जहां नगर पालिका को राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं चालकों की मनमानी से दुर्घटना की संभावनाएं भी बढ़ी हुई हैं।
सड़क सुरक्षा व दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध टैक्सी स्टैंड पर पूरी तरह पाबंदी लगाने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद जिले में कहीं भी टैक्सी स्टैंडों पर अब तक जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। मुख्यालय पर स्टेशन मार्ग, जामो-गौरीगंज मार्ग, गौरीगंज-अमेठी मार्ग, गौरीगंज मुसाफिरखाना मार्ग, गौरीगंज-अठेहा मार्ग, गौरीगंज-जायस मार्ग व गौरीगंज-मुंशीगंज/सुल्तानपुर मार्ग पर वाहनों का जमावड़ा सड़कों पर लगा रहता है।
सभी मार्गों पर नगर पालिका की ओर से कोविड संक्रमण काल के पहले टैक्सी स्टैंड की निविदा निकाल कर राजस्व की वसूली की गई थी। कोविड संक्रमण काल में नगर पालिका परिषद की ओर से टैक्सी स्टैंड का आवंटन नहीं किया गया। ऐसे में तब से अब-तक सभी मार्गों पर टैक्सी/ प्राइवेट वाहन के साथ निजी बस संचालक बिना किसी शुल्क के मनमाने ढग से सड़कों पर वाहन खड़ा करने व सवारियां ढोने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्टैंड के नाम पर वसूली की बात आने पर नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर कुछ टैक्सी चालकों ने बताया कि नगर पालिका परिषद की ओर से तो किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। लेकिन यातायात विभाग व पुलिस की ओर प्राइवेट कर्मी को लगाकर निर्धारित शुल्क की वसूली नियमित तौर पर की जा रही है। सर्वाधिक परेशानी स्टेशन मार्ग पर संचालित अवैध टैक्सी स्टैंड से लोगों को हो रही है, जहां वाहन चालक बेतरतीब ढंग से पूरे रास्ते पर वाहन खड़ा कर देते हैं।
ऐसे में अक्सर लोगों की ट्रेन छूट जाती है। यहां सवारी बैठाने के नाम पर आए दिन विवाद भी आम हो गया है। टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर पालिका गेट के पास सड़कों पर वाहन खड़े होते हैं। ऐसे में जहां नगर पालिका परिषद को स्टैंड से राजस्व की आय नहीं हो रही है वहीं चालकों की मनमानी से लोगों को परेशानी हो रही है।
निकाली जा रही है निविदा
अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि कोविड संक्रमण के कारण पिछले वित्तीय वर्ष में टैक्सी स्टैंड का आवंटन नहीं हुआ था। इस वित्तीय वर्ष में सभी मार्गों पर संचालित स्टैंड से वसूली के लिए निविदा निकालने की प्रक्रिया गतिमान है। जल्द ही नियमानुसार निविदा प्रकाशित कर ठेकेदार का चयन करते हुए वैध टैक्सी स्टैंड संचालित किए जाएंगे। वर्तमान में नगर पालिका की ओर से टैक्सी स्टैंड के नाम पर कोई भी वसूली नहीं की जा रही है।