{"_id":"6138f8b08ebc3e743c1e48a4","slug":"if-the-quality-of-work-is-affected-then-recovery-will-be-done-amethi-news-lko5946709155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य की गुणवत्ता प्रभावित हुई तो होगी रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य की गुणवत्ता प्रभावित हुई तो होगी रिकवरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में निर्माणाधीन परियोजनाओं को मानक के अनुसार समय से पूरा कराने के लिए डीएम ने जिम्मेदारों के साथ समीक्षा की। इस दौरान निर्माण कार्य की धीमी प्रगति व अन्य कमियां मिलने पर कार्यदार्यी संस्था व जिम्मेदारों को फटकार लगाई। उन्होंने निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की नियमित जांच कराने का निर्देश जिम्मेदारों को दिया।
जिले में क्रिटिकल गैप, त्वरित आर्थिक विकास योजना, सड़क व पुल निर्माण कार्य के साथ कई विभागों के भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्तापरक ढंग से समय से पूरा कराने के लिए सक्रिय डीएम अरुण कुमार ने कैंप कार्यालय में अफसर व कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों के साथ समीक्षा की।
डीएम ने इस दौरान परियोजनाओं को आवंटित धनराशि, निर्माण की अद्यतन प्रगति, श्रमिकों के पंजीयन व सामग्री की जांच समेत अन्य बिंदु की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य की धीमी प्रगति समेत अन्य कमियां मिलने पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई। उन्होंने परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करने के साथ ही प्रयुक्त सामग्री की प्रयोगशाला से नियमित जांच कराने तथा जांच रिपोर्ट से अवगत कराने को कहा।
विज्ञापन
डीएम ने संबंधित विभागों को भी समय-समय पर निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण करने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर व एक्सईएन पीडब्ल्यूडी शैलेंद्र कुमार समेत सभी जिम्मेदार अफसर व कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार प्रतिनिधि मौजूद रहे।