फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Husband beat her to death, she died during treatment

Amethi News: पति ने पीटकर किया अधमरा, इलाज के दौरान मौत

Sun, 01 Jun 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 01 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Husband beat her to death, she died during treatment
मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे बाबा गंगादास मजरे फूला गांव में रामकुमारी की मौत के बाद गमगीन लोग।
राजाफत्तेपुर (अमेठी)। मोहनगंज क्षेत्र के पूरे बाबा गंगादास मजरे फूला गांव में शनिवार को रामकुमारी (28) की पिटाई से मौत हो गई। उनके पिता काशीराम ने दामाद रामनारायण पर दहेज की मांग पूरी न होने पर बेरहमी से पीटकर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


काशीराम ने बताया कि उनकी बेटी रामकुमारी की शादी नवंबर 2024 में रामनारायण से हुई थी। शादी के बाद से ही दामाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। 28 मई को रामनारायण ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। घायल बेटी ने परिजनों को फोन कर सूचना दी।
विज्ञापन


परिजन उसे पहले मेडिकल कॉलेज फिर एम्स रायबरेली और अंत में लखनऊ मेडिकल कॉलेज ले गए जहां शुक्रवार रात रामकुमारी की मौत हो गई। मोहनगंज पुलिस व नायब तहसीलदार अमीषा यादव मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
रामकुमारी की मौत से मां चमेला और पिता काशीराम सहित बहन गीता, सलोनी व भाई संतोष और चंदन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल है। पिता काशीराम रोते हुए कहते हैं कि दामाद ने बेटी को मार डाला। वह पुलिस अधिकारियों से इंसाफ दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं।



तीसरी शादी थी रामकुमारी की, रामनारायण की दूसरी
रामकुमारी की यह तीसरी शादी थी। इससे पहले दोनों विवाह असफल रहे थे। रामनारायण की पहली पत्नी की बीमारी से मौत हो गई थी। रामकुमारी से उसका विवाह छह माह पूर्व नवंबर 2024 में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed