फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Houses and temples should be illuminated with lamps on the evening of Pran Pratistha

Amethi News: प्राण प्रतिष्ठा की शाम दीपों से जगमगाएं घर व मंदिर

Sat, 13 Jan 2024 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 13 Jan 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Houses and temples should be illuminated with lamps on the evening of Pran Pratistha
अमेठी। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम में पूजित अक्षत पत्रक एवं आमंत्रण देने के साथ 22 जनवरी को गांव घर एवं धार्मिक स्थल पर भव्य रूप से कार्यक्रम करने की अपील की जा रही है। संघ, विहिप, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर पहुंच कर आमंत्रण पत्र दे रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा की शाम को घर व मंदिर को दीपों से जगमगाने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन

समारोह को लेकर श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए घर-घर संपर्क अभियान चल रहा है। क्षेत्र में अक्षत वितरण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और भाजपा सहित संघ के सभी अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ता कर रहे हैं। शुक्रवार को पूजित अक्षत वितरण अभियान कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग प्रचारक ओम प्रकाश की अगुवाई में अमेठी, संग्रामपुर आदि स्थान पर अक्षत पत्रक एवं राम मंदिर का चित्र देकर लोगों को आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन

संग्रामपुर के मल्हूपुर निवासी राम मंदिर अभियान में कारसेवक रहे भाजपा नेता एवं पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष अधिवक्ता सदाशिव पांडेय के पूजित अक्षत, पत्रक व श्री राम मंदिर का चित्र भेंट कर आमंत्रित किया गया। इस मौके पर गौरव, ज्ञान सिंह, बृजेश, विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed